फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani gave a big victory to Chaudhary Dharambir Singh

Bhiwani News: भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के हलके भिवानी ने दिलाई चौधरी धर्मबीर सिंह को बड़ी जीत

Tue, 04 Jun 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani gave a big victory to Chaudhary Dharambir Singh
भिवानी। भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चौ. धर्मबीर सिंह विजयी घोषित किया गया है। धर्मबीर सिंह को 5,82,735 वोट मिले, जबकि राव दान सिंह को 5,41,926 वोट मिल पाए हैं। धर्मबीर सिंह को 40,809 मतों से विजय श्री हाथ लगी। इस जीत में भिवानी विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा हाथ है। क्योंकि उन्हें भिवानी विधानसभा से 28,851 मतों से बढ़त दी है।
विज्ञापन

लोहारू, बाढड़ा, चरखी दादरी में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह से पिछड़ी है। वहीं महेंद्रगढ़, नारनौल, अटैली, भिवानी, तोशाम, नांगल चौधरी में बढ़त पर रही है। भिवानी के बाद महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में अटेली के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत में अहम भूमिका निभाई है। अटेली के बाद नारनौल, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी में भी बढ़त रही। हालांकि इन चारों विधानसभा सीट पर नांगल चौधरी की बढ़त कम रही है।
विज्ञापन



भिवानी से तीन बार भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ ने सालासर बाजाजी पहुंच लगाई सवामणी
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा में सबसे अधिक भिवानी विधानसभा से बड़ी जीत पर तीन बार से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ ने सालासर बालाजी पहुंचकर सवामणी लगाई। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सांसद धर्मबीर सिंह को भिवानी से 28,851 मतों की बढ़त मिली है। भिवानी विधानसभा किंग मैकर की भूमिका में भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी की लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा में बढ़त
संसदीय क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटों पर तीन में कांग्रेस तो छह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बढ़त हासिल की है। बाढ़डा में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को 27,102 मतों की बढ़त मिली, जबकि चरखी दादरी में कांग्रेस प्रत्याशी को ही 15,281 मत की बढ़त दी। वहीं लोहारू विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को 8,319 मतों की बढ़त दी। भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह को छह विधानसभा क्षेत्रों की बढ़त ने जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। इसमें सबसे ज्यादा भिवानी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी चौ धर्मबीर सिंह को 28,851 मत मिले। जबकि अटैली में धर्मबीर को 19,503 मतों की बढ़त दी। नारनौल में भी धर्मबीर सिंह को 17,662 मतों की बढ़त मिली। तोशाम में 8,063 मत, महेंद्रगढ़ में 4,840, नांगल चौधरी में 2,592 मतों की बढ़त चौधरी धर्मबीर सिंह को मिली।




बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र:
कुल मत 1,31,641
राव दान सिंह (कांग्रेस) 76,972
धर्मबीर सिंह (भाजपा) 49,870
राव दान सिंह बढ़त 27,102

चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र:
कुल मत 1,28,600
राव दान सिंह (कांग्रेस) 64,588

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 49,307
राव दान सिंह को बढ़त 15,281
तोशाम विधानसभा क्षेत्र:
कुल मतदान- 1,45,648
राव दान सिंह (कांग्रेस) 65,124

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 73,187

धर्मबीर को बढ़त 8,063



भिवानी विधानसभा क्षेत्र:
कुल मतदान- 1,39,695
राव दान सिंह (कांग्रेस) 52,383

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 81,234

धर्मबीर को बढ़त 28,851


महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदान 1,44,208

राव दान सिंह (कांग्रेस) 67,008

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 71,848
धर्मबीर को बढ़त 4,840

अटेली विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदान 1,38,092
राव दान सिंह (कांग्रेस) 56,695

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 76,198
धर्मबीर को बढ़त 19,503


नारनौल विधानसभा क्षेत्र:

कुल मतदान 1,02,691
राव दान सिंह (कांग्रेस) 40,718

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 58,380
धर्मबीर को बढ़त 17,662
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदान 99,411
राव दान सिंह (कांग्रेस) 46,229

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 48,821
धर्मबीर को बढ़त 2,592
लोहारू विधानसभा क्षेत्र:

कुल मतदान- 1,41,290

राव दान सिंह (कांग्रेस) 72,209

धर्मबीर सिंह (भाजपा) 63,890

राव दान सिंह को बढ़त 8,319
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed