फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Boxing Club

Bhiwani News: भिवानी बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में झटके 9 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani Boxing Club
भिवानी। भिवानी बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाजों ने 25 से 29 फरवरी तक गुवाहाटी असम में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 9 पदक जीतकर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी क्लब के मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। पदक विजेताओं में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका गुड्डी, 50 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना बैनीवाल ने स्वर्ण पदक, 54 किलोग्राम भार वर्ग में सुनीता सहारण, 50 किलोग्राम में मलिका मोर, 81 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में इशिता ने रजत, 48 किलोग्राम में अन्नू पांडेय, 65 किलोग्राम में सरिता व 75 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा शर्मा ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर क्लब के प्रधान कमल सिंह, उपाध्यक्ष मास्टर दिनेश बीर, कोषाध्यक्ष चंपा देवी, प्रशिक्षक सतीश सांगवन, प्रशिक्षक कुलदीप सिंह, प्रशिक्षक बंटी पंघाल, विश्व पदक विजेता नीतू घणघस, विश्व विजेता साक्षी ढांडा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed