फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani becomes champion by winning 78 medals in State Athletics Championship

Bhiwani News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 78 पदक जीत भिवानी बना चैंपियन

Mon, 18 Sep 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani becomes champion by winning 78 medals in State Athletics Championship
 पदक विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थिगण।
फोटो: 09
विज्ञापन

स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 78 पदक जीत भिवानी बना चैंपियन

- पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिवानी की टीम 78 पदक जीतकर चैंपियन बनी। भिवानी की टीम ने 29 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदक जीते। स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन अर्जुन अवाॅर्डी अमीर सिंह, अर्जुन अवाॅर्डी शक्ति सिंह अर्जुन और सतवीर सिंह खेल उपनिदेशक हरियाणा ने किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 10वीं हरियाणा राज्य ओपन सीनियर और जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक हुआ। एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में यह पदक जीते गए। इनमें कल्पना ने हेप्टाथलान में स्वर्ण, सुनीता ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, दिनेश ने लांग जंप में स्वर्ण, विकास ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, भावना ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुज कुमार ने 110 मीटर हर्डल में स्वर्ण, खुशबू ने दो किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण, ममता ने 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण, मंयक कुमार ने लांग जंप में स्वर्ण जीता। इस प्रकार मुनेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, कल्पना ने 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण, सीमा ने 80 मीटर हर्डल में स्वर्ण, आकाश सिंह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण, अजय कुमार ने हैमर थ्रो में स्वर्ण, पंकज वर्मा ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण हासिल किया। वहीं वंशिका घनघस ने पोल वॉल्ट में स्वर्ण, सौरव ने शाॅट पुट में स्वर्ण, शिव भगवान ने हाई जंप में स्वर्ण, धर्मेश तंवर ने लांग जंप में स्वर्ण, विक्रांत ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हिना ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण, मुनेश ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, प्रिया ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण, अंजलि ने लांग जंप में स्वर्ण, योगिता ने शाॅट पुट में स्वर्ण, रमन ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सुमित ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक, नेहा कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में रजत, दीपक ने लांग जंप में रजत, आर्यन ने 20 किलोमीटर दौड़ में रजत, अंकित ने जेवलिन थ्रो में रजत जीता। इस प्रकार अखिल कुमार ने डिस्कस थ्रो में रजत, नैना ने जेवलिन थ्रो में रजत, परवीन कुमार ने 400 मीटर दौड़ में रजत, सीमा ने 800 मीटर दौड़ में रजत, मोहित ने पोल वॉल्ट में रजत, हर्ष ने पोल वॉल्ट में रजत, भूमिका ने लांग जंप में रजत हासिल किया। अंजलि ने शाॅट पुट में रजत, आशीष ने शाॅट पुट में रजत, संदीप ने 10 किलोमीटर दौड़ में रजत, अरुण ने हैमर थ्रो में रजत, सुमित ने जेवलिन में रजत, वंशिका ने 300 मीटर दौड़ में रजत, सोनिका ने हेप्टाथलॉन में रजत, सुमित ने ट्रायथलाॅन में रजत, शौर्य ने 110 मीटर हर्डल में रजत, राहुल ने हैमर थ्रो में रजत, अजीत सिंह ने डेकेथलॉन में रजत पदक अपने नाम किया।

प्रिंस लांबा ने 400 मीटर हर्डल में रजत, पलक ने शाॅट पुट में रजत, हनी ने हैमर थ्रो में रजत, राहुल ने 110 मीटर हर्डल में रजत, नवीन यादव ने हैमर थ्रो में रजत, अजय ने ट्रिपल जंप में रजत, तनुज कुमार ने पॉल वाॅल्ट में रजत, प्रिंस ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक, काजल ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रकार ऐश्वर्या ने हैमर थ्रो में कांस्य, उत्तम ने पोल वॉल्ट कांस्य, सुशांत ने 400 मीटर हर्डल में कांस्य, सक्षम ने 400 मीटर हर्डल में कांस्य, सोनिका ने 100 मीटर हर्डल में कांस्य पदक, रोहित ने 80 मीटर हर्डल दौड़ में कांस्य, अजय ने 110 मीटर हर्डल में कांस्य, अजय कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य जीता। योगेश ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य, गोरा ने जेवलिन थ्रो में कांस्य, रितिक शर्मा ने डिस्कस थ्रो में कांस्य, साहिल ने ट्रिपल जंप में कांस्य, हिमांशु ने हाई जंप में कांस्य, अंजलि ने जेवलिन थ्रो कांस्य, परमजीत ने 400 मीटर में कांस्य, परवीन ने पोल वॉल्ट में कांस्य और आशीष कुमार ने शाॅट पुट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, निदेशक नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपडा, दिलबाग सिंह प्रधान भिवानी और सचिव राममेहर बूरा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed