फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bharat Bandh had mixed effect, roadways buses ran despite the strike

Bhiwani News: भारत बंद का रहा मिला जुला असर, हड़ताल के बावजूद चली रोडवेज बसें

Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh had mixed effect, roadways buses ran despite the strike
भिवानी। भारत बंद का शुक्रवार को मिलाजुला असर दिखा। रोडवेज की हड़ताल के बावजूद बसें चलीं। वहीं जिलेभर में 11 जगहों पर किसान व टेड्र यूनियनों के सहयोगी संगठनों ने सांकेतिक रूप से रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं कर्मचारी संगठनों ने भी शहर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं कितलाना टोल फ्री किए जाने से भी करीब 35 हजार का नुकसान हुआ। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गांव कितलाना, धनाना, बामला, बवानीखेड़ा, तोशाम, मिरान, ईशरवाल, बहल, सिवानी, लोहारू व देवराला में कुछ घंटे रोड जाम किया गया और धरने लगा केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

शहर के नेहरू पार्क में ट्रेड यूनियनों से जुड़े अनेक संगठन एकत्रित हुए। इसमें मजदूर, कर्मचारी, आंगनबाडी, आशा, मिड डे मील, स्वास्थ्य कर्मचारी, आईटीआई, बिजली, शिक्षा बोर्ड, रोडवेज सहित अन्य विभागों के कच्चे-पक्के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने नेहरू पार्क भिवानी में एकत्रित होकर शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नेहरू पार्क से सराय चौपटा, नया बाजार, पुराना बस अड्डा बाजार होते हुए पुराना बस अड्डा चौक तक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज हड़ताल की वजह से बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा। बस स्टैंड पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कुछ रूटों पर यात्रियों को घंटों तक बसों का भी इंतजार करना पड़ा। भिवानी डिपो की 85 बसों को नारनौल डिपो में भेजा गया था, जबकि आठ बसें पुलिस के पास हैं। डिपो में 131 बसों का अमला यात्री सुविधाओं के लिए जुटा, मगर हड़ताल के चलते इसमें से करीब 100 बसों को ही ऑन रूट किया गया। भिवानी से सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़, मथुरा, मुरादाबाद के लिए बसें चलीं। जबकि दिल्ली के लिए काफी लेट साढ़े छह बजे बस रवाना हुई। इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए कोई बस नहीं चली। लोकल रूटों पर भी बसों ने बहुत कम फेरे लगाए। हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों ने कर्मशाला के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। भारत बंद के दौरान रोडवेज हड़ताल का मिलाजुला असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed