{"_id":"632df20e17072b288f1dccf6","slug":"before-the-release-of-loharu-sdm-jagdish-chandra-orders-for-transfer-of-loharu-again-issued-bhiwani-news-hsr642743862","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू के एसडीएम जगदीश चंद्र का रिलीव होने से पहले पुन: लोहारू तबादले के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू के एसडीएम जगदीश चंद्र का रिलीव होने से पहले पुन: लोहारू तबादले के आदेश जारी
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू उपमंडल के इतिहास में 1976 से लेकर अब तक जगदीश चंद्र ही सबसे लंबे समय तक लोहारू के एसडीएम के पद पर तैनात रहे हैं। कोरोना काल से पहले तीन फरवरी 2020 को लोहारू एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालने वाले जगदीश चंद का अब तक दो बार सरकार द्वारा ट्रांसफर भी किया गया, लेकिन इलाके के लोगों की मांग पर सरकार को उन्हें पुन: लोहारू भेजने के आदेश जारी करने पड़े। इसके लिए सामाजिक संगठनों और इलाके लोगों ने प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि एचसीएस जगदीश चंद्र ने तीन फरवरी 2020 को लोहारू के एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनकी नियुक्ति के डेढ़ माह ही देश में कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन लागू हो गया और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई। लेकिन कोरोना माहारी के प्रथम और द्वितीय लहर के दौरान उनकी कार्यकुशलता ने कृषि मंत्री जेपी दलाल सहित उनके कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगों के दिलों में जगह बना ली। यहीं नहीं उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनका तालमेल भी इतना बेहतर रहा कि अधिकारी और कर्मचारी भी उनके आदेशों पालना में कोताही बरतने से गुरेज करते हैं। 3 मार्च 2021 को उनका तबादला रतिया कर दिया गया था लेकिन लोगों की मांग पर कृषि मंत्री जेपी दलाल के प्रयासों से उनका फिर लोहारू तबादला हो गया और उन्होंने 10 मार्च 2021 को फिर से लोहारू एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया। चार दिन पहले सरकार द्वारा प्रदेश के 51 एचसीसी अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में उनका एक बार फिर अंबाला के लिए तबादला कर दिया गया। लेकिन बार फिर इलाके के लोगों ने कृषि मंत्री जेपी दलाल के समक्ष अधिकारी जगदीश चंद्र को ईमानदार और कुशल अधिकारी बताते हुए उनका तबादला रद्द करवाने की मांग उठा दी। जिसके बाद एक बार फिर सरकार ने उनके रिलीव होने से पहले ही दूसरी सूची जारी करते हुए उनके अंबाला से लोहारू ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। एसडीएम जगदीश चंद्र करीब 2 वर्ष 8 माह लोहारू एसडीएम का पदभार संभाल चुके हैं, जो अब तक का किसी भी अधिकारी का सबसे लंबा कार्यकाल है।