फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Before the monsoon, the city's sewers and drains will be cleaned in three phases

Bhiwani News: मानसून से पहले अब तीन चरण में होगी शहर के सीवर और नालों की सफाई

Fri, 05 May 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 05 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Before the monsoon, the city's sewers and drains will be cleaned in three phases
 शहर में ठप सीवर के कारण गली में जमा गंदा पानी।
भिवानी। ठप सीवर की समस्या झेल रही शहर की साढ़े चार लाख आबादी का आखिरकार इससे राहत मिलेगी है। मानसून के आगमन से पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के ठप पड़े सीवर और नालों की सुध ले ली है। शहर में ठप पड़े सीवर और नालों की अब तीन चरणों में सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेंडर जारी कर काम अलॉट कर दिया है। इसका कार्य करीब 10 दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मशीनों के साथ ही मैनुअल कार्य भी रहेगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली है। पहले चरण में शहर के सरकुलर रोड पर बनी मुख्य सीवर लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए करीब 45 लाख रुपये के टेंडर जारी कर काम अलॉट किया है। इसमें सफाई का कार्य सुपर सकर मशीनों के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर ठप सीवर दुरुस्त करने का कार्य चार भागों का बांटा है। इनमें मुख्य डिस्पोजल के लेकर दिनोद गेट, मुख्य डिस्पोजल के लेकर बावड़ी गेट तक, बावड़ी गेट से लेकर रोहतक गेट और रोहतक से लेकर दिनोद गेट तक का क्षेत्र विभाजित किया है। इसके अलावा 16 लाख रुपये का अलग से टेंडर जारी किया है, जिसके माध्यम से शहर के सीवर को खस्ताहाल मैनहोल को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। वहीं 31 वार्डों के ठप सीवरों को दुरुस्त करने के लिए 38 लाख रुपये का खर्च अलग से किया जाएगा। इसके बाद बारिश के समय कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह कार्य 15 मई के आसपास शुरू किया जाएगा, जबकि इसे पूरा होने में करीब दो माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बरसाती नाले गायब तो कहीं सफाई भूला विभाग
शहर में इन दिनों सबसे अधिक सीवरेज की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से सड़क, मुख्य चौक और गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। ऐसे में राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में हनुमान गेट, हनुमान ढाणी, बावड़ी गेट, बैंक कॉलोनी, दादरी रोड, लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्रों में तो बरसाती नाले ही गायब हैं, जिसके कारण बारिश का पानी मुख्य सड़कों पर जमा हो जाता है। वहीं शहर में ढाणा रोड, बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, संजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, शास्त्री नगर, नेताजी नगर, राजीव कॉलोनी में तो लंबे समय से सीवर की सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से अधिकतर गलियों में गंदा पानी जमा है।
बाजार में ठप पड़े बरसाती चैनल
बाजार में इन दिनों बरसाती चैनल ठप पड़ा है, जिसके कारण हल्की बारिश में भी बाजार की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। बारिश की समस्या से निजात दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने यह प्लानिंग की है। वहीं कई जगहों पर खुले नाले हैं जिसमें कूड़ा-कचरा जमा रहता है। ऐसे में नाला कचरे से भर जाता है और पानी की निस्तारण नहीं हो पाता।
सीएम के जनसंवाद में उठा चुका ठप सीवर का मुद्दा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले माह में भिवानी जिले में जनसंवाद कार्य किया था। इस दौरान विभिन्न वार्डों के नगर पार्षद और अन्य लोगों ने ठप सीवर का मुद्दा उठाया था। इस उन्होंने मुख्यमंत्री ने भी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया था।

मानसून के सीजन से पहले इस बार विशेष प्लानिंग कर शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। पहले सरकुलर रोड पर मुख्य सीवर लाइन की सफाई करवाई जाएगी, जिसके बाद खस्ताहाल मैनहोल पर कार्य किया जाएगा। इसके बाद शहर की कॉलोनियों में बिछाई सीवर लाइन की सफाई करवाई जाएगी, ताकि बारिश के पानी की निकासी हो सकें और गलियों में बारिश का पानी जमा न हो। इसके लिए टेंडर लगवा कर काम अलॉट कर दिया है। करीब 10 दिनों में काम शुरू करवाया दिया जाएगा।
- आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article