{"_id":"68c86ef8611f8480a108c19c","slug":"before-the-festive-season-encroachments-were-removed-from-the-footpaths-goods-of-those-who-set-up-kiosks-and-hawkers-permanently-were-confiscated-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139727-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन से पहले फुटपाथों से हटाया अतिक्रमण, स्थायी तौर पर खोखा और रेहड़ी लगाने वालों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन से पहले फुटपाथों से हटाया अतिक्रमण, स्थायी तौर पर खोखा और रेहड़ी लगाने वालों का सामान जब्त
Tue, 16 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाते नगर परिषद कर्मचारी।
भिवानी। त्योहारी सीजन से पहले नगर परिषद और जिला यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर शहर की फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया। नगर परिषद का दस्ता दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक के नेतृत्व में घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक के मार्ग पर पहुंचा। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल के सामने फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने वालों को खदेड़ा गया जबकि स्थायी तौर पर खोखा और रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वालों का सामान भी जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई का विरोध करने पर नगर परिषद कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन नगर परिषद टीम ने विरोध के बावजूद फुटपाथ पर रखा काफी सामान जब्त कर लिया।
जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में दुकानदार अक्सर फुटपाथों पर कब्जा जमा लेते हैं जिससे पार्किंग की समस्या, पैदल चलने वालों को परेशानी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि अब यह अभियान प्रतिदिन शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि वे अपने निर्धारित दायरे में ही सामान रखें, अन्यथा फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
टीम को देख गलियों में दौड़ते नजर आए रेहड़ी चालक
नगर परिषद और यातायात पुलिस का दस्ता सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल परिसर के बाहर पहुंचा तो वहां खड़े रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ियों को गलियों की ओर दौड़ाने लगे। कई रेहड़ी चालक कार्रवाई से बचने के लिए गलियों में घुस गए। इस दौरान यातायात थाना प्रबंधक ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं नगर परिषद का दस्ता फुटपाथ पर रखा हर सामान उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरता हुआ आगे बढ़ गया।
जिला यातायात पुलिस और नगर परिषद के साथ शहर की फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई है। यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। फुटपाथों पर अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर जाम लग रहा है। वाहनों की पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित की गई है। इस दौरान फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया जा रहा है। दुकानदार और व्यापारी अपने दायरे में ही सामान रखें और फुटपाथ को खाली करें। - निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।