फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beds reserved at district headquarters and CHC

Bhiwani News: जिले में ऑक्सीजन के दो प्लांट तैयार, जिला मुख्यालय व सीएचसी पर बैड किए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
beds reserved at district headquarters and CHC
नागरिक अस्पताल में बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ऑक्सीजन की कमी से किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की सांस न थमे, इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन आपूर्ति का प्लांट बनाया गया है। वहीं तोशाम में प्लांट भी प्रति मिनट 350 लीटर का तैयार हो चुका है। सिवानी में भी प्लांट का काम जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने की लिए विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत नागरिक अस्पताल सहित सभी उपमंडल अस्पताल और सीएचसी पर ऑक्सीजन की सुविधा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कोरोना मरीजों के लिए वार्ड नंबर नौ में 36 बेड की व्यवस्था की है। अगर कोरोना के मरीज बढ़ते है तो दूसरे वार्डों को भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। वहीं प्रत्येक सीएचसी पर भी पांच-पांच बेड आरक्षित किए हैं। जिले में कोरोना के 27196 मरीज, जिनमें से 26525 स्वास्थ्य हुए और 671 ने अपनी जान गवाई है। जांच के 240 सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आएंगी। फिलहाल कोरोना का जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 215 बेड ऑक्सीजन सुविधा
नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके माध्यम से आइसोलेशन और आईसीयू में ऑक्सीजन बेड तैयार किए हैं। अस्पताल में 215 बेड पर फ्लो मीटर लगाकर बेड तैयार किए हैं, जबकि अन्य बेड पर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की हुई है। इसके साथ ही अस्पताल में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए 35 बेड का नीकू आईसीयू तैयार किया है। इनमें 14 साल तक के बच्चों को एडमिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य से बातचीत
सवाल : जिले में फिलहाल कोरोना के कितने सक्रिय मरीज हैं।
जवाब : जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं है।
सवाल : कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठा रहा है।
जवाब : स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्टर, होल्डिंग के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का भी प्रयोग किया जा रहा है।
सवाल : कोरोना की पिछली लहरों ऑक्सीजन की कमी रही थी तो अब क्या तैयारियां है।
जवाब : नागरिक अस्पताल में प्रति मिनट 1000 लीटर आपूर्ति का ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है, जिससे सप्लाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था है।
सवाल : अस्पताल में स्टाफ की क्या स्थित है और कम है तो व्यवस्था कैसे होगी।
जवाब : अस्पताल में फिलहाल 45 मेडिकल ऑफिसर और 111 स्टाफ नर्स है। हाल ही में एमएचएम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के रिक्त पद भरने के लिए भर्ती शुरू की है। जो पूरी होने के बाद नया स्टाफ मिल आएगा।

सवाल : कोरोना की जांच की फिलहाल क्या व्यवस्था है।
जवाब : नागरिक अस्पताल में तीन जगह जांच की होती है। साथ ही प्रत्येक सीएचसी पर भी जांच सुविधा है। सोमवार को 240 सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल में लैब में भेजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed