फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Beauty and wellness exam held in 10th class

Bhiwani News: दसवीं कक्षा में हुई ब्यूटी एंड वेलनेस की परीक्षा

Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Beauty and wellness exam held in 10th class
भिवानी। सीबीएसई की दसवीं कक्षा के ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की परीक्षा मंगलवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन


सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से हो रही है। ये परीक्षाएं चार अप्रैल तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। स्कूल वर्दी में ही परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और पेन के अलावा कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया। जिला संयोजक कमला गुरेजा ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरों की रोज की रिकॉर्डिंग को परीक्षा परिणाम जारी होने के दो महीने बाद तक संभाल कर रखा जाए।

जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

भिवानी। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट के बैनर तले स्वच्छता ही जीवन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज की प्रेरणा से चलाए जा रहे स्वच्छता ही जीवन जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। समाजसेवी रमेश सैनी ने कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अपनाना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि साझी जिम्मेदारी होनी चाहिए, जिसकी तरफ प्रत्येक जन को सकारात्मक बढ़ाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर महाबीर प्रसाद सुईवाल, एनसीसी निदेशक शुभम, मनीष सैनी, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed