{"_id":"606385048ebc3e8d3b47f005","slug":"beating-28-people-injured-police-case-file-bhiwani-news-rtk602235139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग में पड़ा भंग, झगड़ों में 28 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग में पड़ा भंग, झगड़ों में 28 लोग हुए घायल
विज्ञापन
भिवानी। दुल्हेंडी पर खूब रंग-गुलाल उड़ा तो लड़ाई-झगड़े भी खूब हुए। जिलेभर में हुए झगड़ों में 28 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया है। इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी।
गांव नाथुवास में दुल्हेंडी के पर आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हैं। गांव नाथुवास निवासी अनूप ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह स्वीफ्ट कार में अपनी दोस्त सतेंद्र के साथ भिवानी जा रहा था। जब उन्होंने कार का हॉर्न बजाया तो आरोपी पक्ष के लोग विवाद करने लगे। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े में सुरेश, संदीप, भतेरी, विजय, सुरेंद्र, राजेश और सुमन घायल हैं।
वहीं गांव कोंट में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में लात-घूसे चले, जिसमें तीन लोग घायल हैं। गांव कोंट निवासी विनोद ने बताया कि वह ऑटो चालक है। शनिवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में ही महिला कमलेश के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर जब वह बीच बचाव के लिए गया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से पूनम घायल है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश व कहासुनी को लेकर झगड़े में तोशाम बाईपास निवासी संजय, दादरी गेट निवासी सुनील, हनुमान गेट निवासी अमन, हालु मोहल्ला निवासी दीपक, किशोर, कलिंगा निवासी रमेश, नाथुवास निवासी मनविंद्र, हनुमान गेट निवासी दीपक और रविना, पुराना बस स्टैंड निवासी राजेंद्र, बामला निवासी पवन, खरक निवासी मुरली, सूई निवासी सतबीर, कलिंगा निवासी श्याम, अमित व अमित, दिनोद गेट निवासी विकास और बौंदकलां निवासी सुनील घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस जिला सामान्य अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज करने में जुटी रही।