फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BBA student thrashed mercilessly at a crossroads; struck 50 times with sticks in one minute.

Bhiwani News: एक मिनट में बीबीए छात्र पर 50 बार बरसाए डंडे, चौराहे पर बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BBA student thrashed mercilessly at a crossroads; struck 50 times with sticks in one minute.
अस्पताल में दा​खिल घायल रुद्र प्रताप।
भिवानी। पालुवास मोड़ पर मंगलवार रात बाइक सवार बीबीए छात्र रुद्र को गाड़ी की टक्कर मारकर गिराने के बाद हमलावरों ने एक मिनट में करीब 50 बार डंडे बरसाए। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद इस वारदात में छात्र के दोनों हाथ-पैरों में छह जगह फ्रैक्चर आए हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने छात्र के पिता विनोद की शिकायत पर जींद निवासी हिमांशु, रोहतक के महम निवासी अंकित और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। पिता का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने किसी को वीडियो कॉल कर कहा कि उन्होंने रुद्र का काम तमाम कर दिया है।
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले बड़े भाई के दोस्तों से हुआ था विवाद
पालुवास निवासी विनोद के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले उनके बड़े बेटे ध्रुव के दोस्तों का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में रुद्र पर जानलेवा हमला किया गया। बीबीए का छात्र रुद्र पार्क जाते समय रास्ते में था तभी नीले रंग की गाड़ी में आए आरोपियों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और पिस्तौल दिखाकर डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिराकर डंडों और लोहे की रॉड से हमला
विनोद ने बताया कि चौराहे के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रुद्र को डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। छात्र बचाव के लिए चिल्लाता रहा लेकिन सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। हमले में रुद्र के दोनों हाथों और पैरों में छह जगह फ्रैक्चर हुए हैं। उसके टखने पर भी गंभीर चोट आई है।

पहले भिवानी, फिर गुरुग्राम ले गए परिजन
गंभीर रूप से घायल रुद्र को पहले जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी ले जाया गया। बाद में परिजन उसे गुरुग्राम के अस्पताल में ले गए जहां हाथ-पैरों और टखने की चोटों का उपचार कराया गया। विनोद ने आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर को हुई वारदात के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।


आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
औद्योगिक क्षेत्र थाना के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जींद निवासी हिमांशु, महम निवासी अंकित और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed