फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bawanikhera : women teacher beat Headmaster by sleeper

Bawanikhera : शिक्षिका और हेडमास्टर में हुई हाथापाई, चप्पल से पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bawanikhera : women teacher beat Headmaster by sleeper
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव बडेसरा के एक सरकारी स्कूल में कक्षा समय में खाना खा रही शिक्षिका को हेडमास्टर ने टोका तो विद्यालय में जमकर हंगामा हुआ। दोनों में हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। वहीं, शिक्षिका पर हेडमास्टर को चप्पल से पीटने का आरोप है तो शिक्षिका ने भी अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हेडमास्टर ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी है। हेडमास्टर का आरोप है कि महिला शिक्षिका क्लास रूम में खाना खा रही थी और बच्चे बाहर घूम रहे थे। उन्होंने शिक्षिका को टोका तो उसने चप्पल से मारपीट शुरू कर दिया। वहीं, शिक्षिका ने भी थाने में शिकायत देकर हेडमास्टर पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। शिकायतों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह करीब 10 बजे का है। बडेसरा में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर स्कूल के निरीक्षण पर थे तो प्रथम कक्षा के बच्चे बाहर खेलते नजर आए, जबकि कक्षा का समय था। इस के बाद हेडमास्टर संबंधित शिक्षकों को खोजते हुए अंदर पहुंचे तो शिक्षिका खाना खाती नजर आईं। आरोप है कि हेडमास्टर ने उन्हें कक्षा समय में खाना खाने से टोका तो विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस पर वहां हंगामा मच गया। शोर शराबा सुनकर अन्य स्टाफ सदस्य भी वहां पहुंचे और दोनों को अलग-अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष पहुंचे थाने
दोनों पक्षों ने बवानीखेड़ा थाने में पहुंचकर शिकायत दी। शिकायत में हेड मास्टर ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों व शिक्षक के लिए खाना खाने का समय निर्धारित है। लंच टाइम में ही खाना खाया जाता है। उक्त शिक्षिका कक्षा समय में खाना खा रही थीं और बच्चे बाहर धूप में घूम रहे थे। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने शिक्षिका को हिदायत दी तो महिला शिक्षिका ने चप्पल निकालकर उन पर हमला कर दिया। मामले की लिखित शिकायत उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी है। वहीं महिला शिक्षिका ने भी बवानीखेड़ा थाने में शिकायत देकर हेडमास्टर पर अभद्र व्यवहार और अशोभनीय भाषा एवं मारपीट के आरोप लगाए हैं।

जांच की जाएगी
बडेसरा के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर एवं स्टाफ के सदस्य मुझसे कार्यालय में मिले थे। हेडमास्टर ने शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में हेडमास्टर ने आरोप लगाए हैं कि विद्यालय की एक महिला शिक्षिका ने उनके साथ चप्पल से मारपीट की है। इस मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed