{"_id":"64ad8e7c92910cec6c0ee7a5","slug":"bawanikheda-mla-bishambar-valmiki-baliyali-sarpanch-and-relatives-sent-to-safe-area-bhiwani-news-c-21-hsr1027-175308-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि, बलियाली के सरपंच और रिश्तेदार सुरक्षित इलाके में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि, बलियाली के सरपंच और रिश्तेदार सुरक्षित इलाके में भेजे
Tue, 11 Jul 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा का विधायक बिशंबर वाल्मीकि, उसके पीएसओ, चालक और पीए के अलावा गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना का परिवार अब सुरक्षित जगह पर पहुंच गया है। गत नौ जुलाई को वे मनाली से कुल्लू जाते समय बीच रास्ते में खराब मौसम के वजह से फंस गए थे। जिन्हें वहां से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। वहीं बिजली नहीं होने की वजह से उनसे फोन पर भी फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।
गांव बलियाली के पूर्व पंच जीतू ने बताया कि गांव बलियाली निवासी सरपंच सचिन सरदाना की बुआ के लड़के जोनी की शादी थी। जोनी का मनाली में कारोबार है फिलहाल उसका परिवार वहीं रहता है। जोनी मूल रूप से बरवाला का रहने वाला है। जीतू ने बताया कि सरपंच सचिन सरदाना और उसकी पत्नी, बेटी, भाई, पिता और चाचा बुआ के लड़के की शादी में बतौर भाती शिरकत करने गए थे। सचिन सरदाना के साथ बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि अपने पीएसओ, पीए और चालक के साथ मनाली में गत आठ जुलाई को गया था।
सचिन सरदाना और उसके रिश्तेदार विधायक बिशंबर वाल्मीकि के साथ गत नौ जुलाई को मनाली से बारात में कुल्लू जा रहे थे कि बीच रास्ते में खराब मौसम के कारण बीच रास्ते में ही फंस गए। इसके बाद हरियाणा सरकार की तरफ से उन्हें मदद भेजी गई तो उन्हें वहां से निकालकर किसी सुरक्षित जगह पर भेजा गया। जीतू ने बताया कि विधायक और उसकी टीम के साथ सरपंच सचिन सरदाना का परिवार मनाली में होटल के अंदर सुरक्षित जगह पर है। फिलहाल खराब मौसम और तबाही की वजह से वहां की बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली नहीं है। इस वजह से उनसे संपर्क कटा हुआ है। होटल के अंदर पहुंचने के बाद उनके कुशलक्षेप के बारे में भी जानकारी अपडेट हो रही है।