फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bawani Khera demands rights: The deteriorating health of the government hospital... dilapidated building, no medicines or doctors, need for treatment

बवानीखेड़ा मांगे हक : सरकारी अस्पताल की बिगड़ी सेहत...जर्जर भवन, दवा न चिकित्सक, इलाज की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bawani Khera demands rights: The deteriorating health of the government hospital... dilapidated building, no medicines or doctors, need for treatment
बवानीखेड़ा का जर्जर अस्पताल। 
भिवानी/बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल का भवन हो चुका है। अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ हैं न ही दवाइयां। एक्सरे जांच करने के लिए दो में से एक रेडियोग्राफर है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल भवन को कंडम घोषित कर रखा है, लेकिन इसका निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। संवाद न्यूज एजेंसी के बवानीखेड़ा मांगे हक अभियान से जुड़ कर पार्षदों व कस्बावासियों ने अस्पताल के हालात बेहतर बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बवानीखेड़ा तहसील जिले के स्थापना के साथ बनी तहसील है, लेकिन विकास की रफ्तार बेहद धीमी है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में अगर मरीज को सामान्य अस्पताल लेकर जाते हैं, तो उसे भिवानी रेफर कर दिया जाता है। कस्बे के अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को नजदीकी शहरों का रास्ता नापना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed