{"_id":"61a7d44b5e26af37a36a6f6b","slug":"bar-election-four-people-nominated-for-the-post-of-head-bhiwani-news-hsr6183293108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : प्रधान पद के लिए चार लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : प्रधान पद के लिए चार लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन
तोशाम। बार एसोसिएशन तोशाम चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 4 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव समिति बार एसोसिएशन तोशाम के चेयरमैन एडवोकेट सत्यवीर शर्मा ने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तारीख तक बुधवार को प्रधान पद के लिए एडवोकेट राकेश नेहरा, एडवोकेट पवन कुमार ढाका, एडवोकेट प्रदीप फौगाट और एडवोकेट जयवीर गुर्जर ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सचिव पद के लिए एडवोकेट राजेश कुमार व एडवोकेट राजवीर सिंह ने नामांकन भरा है।
इन पदों के लिए एक-एक नामांकन
इसके अलावा संगठन सचिव, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुए हैं। एडवोकेट तेलूराम ने उपप्रधान, एडवोकेट सत्यवान सिंह ने संगठन सचिव, एडवोकेट जयपाल ने कैशियर व एडवोकेट पवन कुमार ने ऑडिटर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। एडवोकेट सत्यवीर शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस मौके पर चुनाव समिति के सदस्य एडवोकेट नरेंद्र बागोतिया, एडवोकेट राजपाल यादव तथा एडवोकेट दिनेश चौहान उपस्थित रहे।