फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bank fire

तोशाम की एसबीआई बैंक शाखा में लगी आग

Sat, 19 Jun 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bank fire
बीती रात एसबीआई की तोशाम शाखा में आग लगने से एसी, कंप्यूटर आदि उपकरण जल गए। दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी गई है। वहीं बैंक के आला अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया। व्यवस्था सुधरने तक शाखा से जुड़े बैकिंग के जरूरी कार्य बवानीखेड़ा शाखा में होंगे।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक दीपक खरब ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वीरवार-शुक्रवार की दरमियान रात करीबन 9 बजकर 20 मिनट पर शाखा में अचानक आग लग गई। प्रबंधक ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया। प्रबंधक ने बताया कि आगजनी में 6 कंप्यूटर, 4 एसी, 12 पंखे, नोट काउंटिंग मशीन, काउंटर, कंप्यूटर हार्डवेयर व बिजली के अन्य उपकरण जल गए। इस संबंध में बैंक प्रबंधक दीपक खरब ने बताया कि बैंक शाखा में 25 हजार खाता धारक हैं। शाखा में व्यवस्था ठीक होने तक जरूरी कार्य बवानीखेड़ा शाखा में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed