फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ban on entry of heavy vehicles into the city from circular road for three months

Bhiwani News: तीन माह तक सरकुलर रोड से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी

Fri, 07 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of heavy vehicles into the city from circular road for three months
हालुवास गेट के नजदीक सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूर।
भिवानी। अब तीन माह तक सरकुलर रोड (दादरी, लोहारू, रोहतक, हांसी-हिसार, जींद मार्ग) पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन तोशाम बाईपास के अलावा नए बाईपास के जरिये ही शहर से बाहर ही अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ेंगे। ये पाबंदी नेशनल हाईवे 709 ई के सरकुलर रोड हालुवास गेट से अग्रसेन चौक तक सीसी पैटर्न पर सड़क निर्माण की वजह से लगाई गई है।
विज्ञापन

हालुवास गेट पर छोटे वाहनों के लिए भी वन-वे सड़क को टू-वे में इस्तेमाल कर वाहनों की आवाजाही बनी रहेगी। इतना ही नहीं सरकुलर रोड हालुवास गेट पर गहरी सीवरेज लाइन के अधूरे पड़े कार्य की वजह से सीसी सड़क भी इस हिस्से में नहीं बनेगी। इसी तरह हनुमान गेट पर चौक पर भी सीसी सड़क नहीं बनेगी। यहां पर पहले गहरी सीवर लाइन की रुकावट का काम पूरा होगा, फिर सीसी सड़क तैयार कराई जाएगी। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों पर रोक लगाने के साथ छोटे वाहनों की वजह से यहां जाम की स्थिति न बने इसके लिए इंतजाम किए हैं
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई करीब 40 करोड़ के बजट से रोहतक रोड के गांव निनान से लेकर नया बस स्टैंड अग्रसेन चौक होते हुए बावडीगेट, दादरीगेट, हालुवास गेट लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक सीसी पैटर्न पर करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करा रही है। यहां पहले बनी तारकोल की सड़क की लेयर को भी उखाड़ा जा चुका है, जिसकी जगह अब सीसी पैटर्न पर सड़क तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रसेन चौक से बस स्टैंड की तरफ सीसी सड़क का काम मार्च में ही शुरू हो गया था। अप्रैल में अब हालुवास गेट से अग्रसेन चौक की तरफ जाने वाले वन-वे सड़क पर सीसी पैटर्न की सड़क बनाना चालू कर दिया है। हनुमान गेट चौक पर भी सीवर लाइन का काम होना है। हाईवे एजेंसी तेजी से सीसी पैटर्न की सड़क निर्माण में जुटी है। संवाद
50 हजार से वाहनों की होती है आवाजाही
शहर के सरकुलर रोड नेशनल हाईवे के दायरे में आता है। इस पर रोजाना ही करीब 50 हजार से अधिक भारी और छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है। सरकुलर रोड पर फिलहाल सीसी सड़क बन रही है। इस कारण दूसरे शहरों के भारी वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया है। इसमें लोहारू और दादरी की तरफ से हांसी-हिसार और जींद की तरफ जाने वाले वाहन तोशाम बाईपास होकर जाएंगे। दिल्ली, रोहतक की ओर से हांसी-हिसार, जींद, लोहारू व राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहन भी निनान से नए बाईपास के जरिये आवाजाही करेंगे। सरकुलर रोड पर सीसी सड़क बनाने का काम करीब तीन माह तक चलेगा। इस दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

शहर के सरकुलर रोड पर सीसी सड़क तैयार की जा रही है। इस वजह से आगामी तीन माह तक भारी वाहनों को नया बाईपास और मिनी बाईपास के जरिये शहर के बाहर से ही डायवर्ट किया है। छोटे वाहनों के लिए भी लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज से हालुवास गेट से अग्रसेन चौक तक वन-वे को टू-वे में इस्तेमाल कर वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।
- विक्रांत सिंह, प्रबंधक, जिला यातायात, पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article