फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bahal's team stood first in volleyball in under-17 and under-19 age groups

Bhiwani News: वॉलीबाल में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बहल की टीम रही प्रथम

Sat, 23 Aug 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bahal's team stood first in volleyball in under-17 and under-19 age groups
भीम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में अतिथि के साथ खिलाड़ी। 
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित लड़कों की अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में वॉलीबाल की दोनों आयु वर्गों में बहल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में बहल ने कैरू को हराकर खिताब जीता जबकि अंडर-19 में बहल ने तोशाम को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग में भिवानी प्रथम और बवानीखेड़ा द्वितीय रहा। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में बवानीखेड़ा ने पहला और भिवानी ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो में अंडर-17 वर्ग में सिवानी प्रथम और भिवानी द्वितीय रहा जबकि अंडर-19 में बवानीखेड़ा ने पहला और भिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप महला ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण 25 और 26 अगस्त को लड़कियों के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यअतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया और एईओ श्रीभगवान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कबड्डी के फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों का परिचय कुलदीप महला, सत्यवान कोच, रामचंद पूनिया और सुभाष शर्मा ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में कन्वीनर की भूमिका कोच सत्यवान, जोगेंद्र, राजेश्वर, सुनील और गजानंद ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोच बलवान का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि एईओ श्रीभगवान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का शानदार अवसर देती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed