{"_id":"679a67303e1cd19f4003c2d3","slug":"awareness-campaign-being-run-at-village-and-ward-level-to-provide-benefits-of-har-ghar-har-grihini-scheme-dc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129206-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ देने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ देने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान : डीसी
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य प्रत्येक गृहिणी को लकड़ी व कोयले के चूल्हे से छुटकारा दिलाना और वातावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाना भी है। हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ देने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिले में दो लाख 49 हजार 939 राशन कार्ड धारक है। हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए अब तक 81 हजार 612 ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाएगी।
सब्सिडी के लिए जिला के प्रत्येक गांव में डिपो होल्डर व गैस एजेंसियों आदि के माध्यम से जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से सीएससी सेंटर के माध्यम से गृहणियों के आवेदन करवाए जा रहे हैं ताकि इस योजना का लाभ ले सकें। सब्सिडी सभी पात्र उम्मीदवारों को परिवार के मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी में वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए। बीपीएल राशन कार्ड, गुलाबी राशन, एएवाई कार्ड के सभी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए पात्र परिवार epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक पात्र परिवार का किया जाएगा पंजीकरण : एडीसी
अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि हर घर-हर गृहिणी योजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से पोर्टल लॉन्च किया गया है, ताकि एक-एक पात्र परिवार को इस योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव व वार्ड स्तर पर रोजाना कैंप लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अधिक से अधिक बीपीएल और एएवाई परिवारों का पंजीकरण करवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पंजीकरण की प्रगति रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि पंजीकरण के कार्य में अगर कोई कोताही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल लाई जाएगी। हर घर-हर गृहिणी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत बीपीएल व एएवाई परिवारों को गैस सिलेंडर सब्सिडी के लिए पंजीकरण करवाया जा रहा है।