फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auto overturns due to car collision, student dies due to being crushed

कार की टक्कर से ऑटो पलटा, दबने से छात्रा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Auto overturns due to car collision, student dies due to being crushed
भिवानी। चारामंडी के गेट के पास दोपहर बाद कार की टक्कर से एक ऑटो पलट गया, जिससे ऑटो सवार एक छात्रा और ऑटो चालक उसके नीचे दब गए। उन्हें तुरंत निकाल उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रा की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन पीजीआई ले जाने के बजाय उसे हिसार ले गए। जहां छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। उत्तम नगर वासी करीब 17 वर्षीय किशोरी दीपिका हांसी गेट से घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। ऑटो को गोलपुरा वासी चालक विनोद चला रहा था। जब ऑटो चारा मंडी के गेट के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार ने टक्कर मारी। जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो बीच सड़क पलट गया। छात्रा दीपिका और चालक विनोद ऑटो के नीचे दब गए। आसपास के लोग दौड़कर आए और ऑटो हटा दोनों को नीचे से निकाला। जिसके बाद दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हिसार ले गए, जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। घायल विनोद को छाती, हाथ-पांव पर चोट आई है। सूचना के बाद अनाजमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मार्ग काफी दूर तक के सीसीटीवी खंगाले। जांच में सामने आया कि रिट्ज कार चालक ने टक्कर मारी। सीसीटीवी में कार तो नजर आई मगर नंबर का पता नहीं लग पाया। मामले में एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि छात्रा को परिजन हिसार लेकर गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed