{"_id":"5ffb52bd8ebc3e2e2358de61","slug":"auto-driver-woman-beating-bhiwani-news-rtk5902852195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी गेट पर महिला व ऑटो चालक में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी गेट पर महिला व ऑटो चालक में भिड़ंत
विज्ञापन
भिवानी। हांसी गेट चौक के समीप रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक महिला और ऑटो रिक्शा चालक के बीच जमकर हंगामा हुआ। महिला के जोर-जोर से चिल्लाए जाने की आवाजें सुनकर तमाशबीनों की भीड़ भी जुट गई। महिला के आरोपों से घिरने व तमाशबीन जुटने के बाद ऑटो रिक्शा चालक मौका पाकर वहां से ऑटो लेकर खिसक गया। महिला ने काफी देर तक वहां पर बवाल काटा और फोन पर पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने महिला की बात सुनी और इस संबंध में आगामी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया।
हांसी गेट पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक महिला मंढाणा व जाटूलुहारी गांव जाने वाले ऑटो स्टैंड पर पहुंची। महिला जींद रोड के एक गांव की रहने वाली थी। महिला ने बताया कि उसका पति बीमार है। उसके संपर्क में एक ऑटो रिक्शा चालक था, जिसके साथ उसका रुपयों को लेकर लेन-देन था। आरोपी ऑटो रिक्शा चालक पिछले कई दिनों से उसे काफी परेशान कर रहा है। इसी वजह से वह यहां पहुंची थी। महिला ने राहगीरों को भी अपनी व्यथा बताई, इसी दौरान ऑटो रिक्शा चालक मामला बढ़ता देख वहां से ऑटो लेकर रफू-चक्कर हो गया। महिला ने फोन पर ही इसकी सूचना पुलिस को भी दी। हांसी चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी महिला के पास पहुंचे और उसे शांत किया। वहां जुटे लोगों को भी पुलिस ने इधर उधर किया और फिर उसकी संबंधित थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने का सुझाव दिया। हांसी गेट क्षेत्र में महिला और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुए विवाद को लेकर करीब पौना घंटा तक वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस बीच यातायात प्रभावित न हो, इसलिए ट्रैफिक पुलिस को भी वहां मोर्चा संभालना पड़ा।