फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auspicious coincidence of planets, Moon worship will be auspicious for married life

ग्रहों के बन रहे शुभ संयोग, चंद्रमा पूजन दांपत्य जीवन के लिए होगा मंगलकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Auspicious coincidence of planets, Moon worship will be auspicious for married life
तोशाम। करवा चौथ व्रत पर इस बार ग्रहों का बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए यह बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। करवाचौथ की शाम में रोहिणी नक्षत्र 6 बजकर 39 मिनट पर लग रहा है।
विज्ञापन

शास्त्री श्रीकांत ने बताया की करवाचौथ पर सिद्धी योग बन रहा है। इसी के साथ दिन का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रहा है। इस दिन शुक्र और बुध दोनों कन्या राशि में रहेंगे। इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इसके अलावा बुध और सूर्य भी एक साथ हैं, जिस वजह से बुध आदित्य योग भी इस दिन बन रहा है। वहीं, शनि अपनी राशि मकर में होंगे, गुरु मीन राशि में होंगे और बुध अपनी राशि कन्या में रहेंगे। तीनों ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। यह सभी मिलकर बहुत ही शुभ संयोग बना रहे हैं। रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी हैं। चौथ तिथि का आरंभ 12 अक्तूबर को रात में 2 बजे से होगा और यह 13 अक्तूबर को मध्य रात्रि 3 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। चंद्र उदय रात आठ बजकर 14 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed