{"_id":"64da867ce77bd1797b069c94","slug":"attack-on-the-lock-up-in-the-jail-with-a-sharp-object-case-registered-against-two-bhiwani-news-c-21-hsr1033-199209-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जेल में हवालाती पर किया नुकीली चीज से हमला, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जेल में हवालाती पर किया नुकीली चीज से हमला, दो पर केस दर्ज
Tue, 15 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिला कारागार में बंद एक हवालाती पर नुकीली चीज से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। सदर पुलिस ने दो बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पारस ने बताया कि वह भिवानी जेल के ब्लॉक नंबर 14 में हवालाती बंदी है। रविवार की दोपहर दो बजे वह अपने ब्लॉक में सो रहा था। इसी दौरान उसी ब्लॉक में बंद रितेश और धनपत ने उस पर लोहे की नुकीली पत्ती से हमला कर दिया, जिसकी वजह से उसके सिर और हाथ में चोटें आई। वहीं, उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। जेल वार्डन ने इस मामले की सूचना जेल प्रशासन के अधिकारियों को दी। इसके बाद, पीड़ित की तरफ से पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि जिला कारागार में बंद हवालाती की शिकायत पर रितेश और धनपत नामक दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।