फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attack on house property dealer in dispute

मकान विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला

Thu, 10 Jul 2014 01:08 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Thu, 10 Jul 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन

मकान के विवाद में कृष्णा कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर पर पांच-छह युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन पूर्व प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


झगड़ा बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। प्रॉपर्टी डीलर पाल सिंह कृष्णा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। घायल पाल सिंह के परिजन गुलशन ने बताया कि पाल सिंह जिस मकान में किराये में रहता है उसके मालिक की मौत हो चुकी है और पाल सिंह ने एडवांस किराया दे रखा है। मगर अन्य रिश्तेदारों ने मकान बेच दिया है। मकान खरीदने वाले अब उन पर मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कारण तीन दिन पूर्व उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को भी गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे पाल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। करीब छह-सात युवक हाथ में लाठी-डंडे, रॉड लेकर पहुंचे और पाल सिंह पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़वाया। बाद में घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बोलने की हालत में नहीं था। सूचना पर शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह व दिनोद गेट चौकी इंचार्ज रामअवतार मौके पर पहुंचे। मामले में एएसआई रामअवतार ने बताया कि मकान को लेकर विवाद है। अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed