फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attack on a young man in the main market, FIR registered against two

Bhiwani News: मुख्य बाजार में युवक पर हमला, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attack on a young man in the main market, FIR registered against two
बहल। शनिवार सुबह कस्बे के मुख्य बाजार में बहल ढाणी निवासी संदीप पर नुकीली वस्तु से हमला करने के मामले में पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी शब्द और छांगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी और इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे कस्बे के मुख्य बाजार में बहल ढाणी निवासी संदीप अपने एक परिचित से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसकी गर्दन पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार ले जाया गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल संदीप के बयान पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी शब्द और छांगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शनिवार की घटना भी इसी रंजिश का बदला लेने के लिए किया गया हमला था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed