फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ATM, Broken, theft, bank

पहले पिकअप चोरी की, फिर गार्ड को बंधक बना एटीएम उखाड़ ले गए नकाबपोश बदमाश

Sun, 26 Jul 2020 06:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
ATM, Broken, theft, bank
तोशाम के मेन बाजार में एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ने के बाद अंदर खाली पड़ी जगह। संवाद न्यूज एजें - फोटो : Bhiwani
पहले पिकअप चोरी की, फिर गार्ड को बंधक बनाकर एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ साथ ले गए। उसके बाद भिवानी से गैस कटर चोरी करके लाए। रविवार सुबह बजीणा गांव की बनी के पास कटा हुआ एटीएम, चोरी की पिकअप और गैस कटर मिला। यह सब हुआ शनिवार रात तोशाम में। जहां हथियारों के साथ आए चार नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गार्ड के अनुसार एटीएम में रुपये नहीं थे जबकि आधिकारिक पुष्टि सोमवार को बैंक अधिकारी के आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस तीन केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बाजारों से सीसीटीवी फुटेज ली है, जिनमें बदमाशों की गाड़ियां तो नजर आ रही है मगर बदमाश नहीं। अब एटीएम और बैंक के सीसीटीवी से उम्मीद है कि उसमें चोरों के चेहरे नजर आए। यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सोमवार को ही बैंक खुलने के बाद मिल पाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की रात तोशाम में बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया। रात करीब दो बजे पिकअप से चार नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लेकर बाजार में लगे एचडीएफसी के एटीएम पर पहुंचे। एटीएम में ड्यूटी दे रहे गार्ड तोशाम निवासी सूरज ने बताया कि वह एटीएम के केबिन में सो रहा था। रात को करीब दो बजे बाहर से शटर तोड़ने की आवाज आई तो उठकर देखा कि शटर नीचे से आधा उठा रखा है। दो नौजवान मुंह पर काला कपड़ा बांधे हुए शीशे का गेट तोड़कर अंदर आ गए। दोनों के हाथ में पिस्तौल थे। उन्होंने पिस्तौल मुझपर तान दिया और बाहर ले गए। गार्ड ने बताया कि मुझे बाहर खड़ी पिकअप में ड्राइवर के साथ आगे बैठा दिया और चेतावनी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। मेरे साथ में एक अन्य युवक भी आकर बैठ गया। दो लड़कों ने मुझे बीच में बैठा लिया और दो युवक एटीएम को रस्सी से बांधकर गाड़ी से खींच लिया। मेरे साथ बैठे लड़के मशीन गाड़ी में रखने के लिए उतरे तो मैं वहां से भाग निकला। गार्ड ने बताया कि एटीएम में रुपये नहीं थे। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने भादसं धारा 392, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि एटीएम व पिकअप को ग्रामीणों की सूचना पर गांव बजीणा की बनी से बरामद कर लिया गया है। घटना में चोरी की पिकअप इस्तेमाल की गई थी, जिसका तोशाम थाने में मामला दर्ज है। वारदात करने वाले बदमाशों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। गार्ड के अनुसार एटीएम में रुपये नहीं थे, बाकी मैनेजर से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

20 किलोमीटर दूर बजीणा की बनी में मिली कटी एटीएम
बदमाश एटीएम उखाड़ने के बाद तोशाम बाजार से करीब 20 किलोमीटर दूर बजीणा गांव की बनी में ले गए। वहां गैस कटर से एटीएम को काटा। सुबह वहां ग्रामीणों ने पिकअप और कटा एटीएम देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां से गैस कटर, सिलिंडर भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी से चोरी किया गैस कटर, आलमपुर से पिकअप
एटीएम चोरी करने के बाद बदमाश भिवानी आए और भिवानी के उत्तम नगर लोहारू रोड पर विश्वकर्मा बॉडी मेकर दुकान के बाहर से गैस कटर और सिलिंडर चोरी किया। जिसकी शिकायत सुबह दुकान संचालक संदीप ने अनाजमंडी चौकी में दी। घटना में इस्तेमाल पिकअप को रात को ही आलमपुर से चोरी किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का भी केस दर्ज किया है। इस तरह रात की वारदात में तीन केस दर्ज हुए। दो तोशाम थाना में और एक भिवानी अनाजमंडी चौकी में।
नवंबर 2018 दीपावली की रात भी उखाड़ ली थी एटीएम
सात नवंबर 2018 दीपावली की रात को भी कुछ इसी तरह यहां से एटीएम उखाड़ ली गई थी। एटीएम में करीबन साढ़े 17 लाख की राशि थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान मशीन का खोखा मेवात एरिया से बरामद किया गया था। उस मामले में अभी तक बदमाश पकड़े नहीं गए हैं।

वर्जन-
एटीएम उखाड़ने के मामले में गार्ड के बताए अनुसार चार बदमाशों पर केस दर्ज किया है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिनमें बदमाशों की गाड़ियां नजर आ रही है। एटीएम की फुटेज सोमवार को मिलेगी। एटीएम में कैश था या नहीं, ये बैंक अधिकारी के सोमवार को आने के बाद ही पता लगेगा।
- वरुण सिंगला, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed