{"_id":"65d8ce68c82167579b0d888d","slug":"athletes-showed-their-strength-in-the-field-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113681-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एथलीट्स ने मैदान में दिखाया दमखम, विजेता प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एथलीट्स ने मैदान में दिखाया दमखम, विजेता प्रतिभागी सम्मानित
Fri, 23 Feb 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में विजेताओ को सम्मानित करते प्राचार्य त्रिलोक चंद व अन्य।
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की दो दिवसीय 50वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा के पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद प्रधान, विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद और राजकीय महाविद्यालय बौंद के प्राचार्य डॉ ऋषि पाल शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को रोजगार एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में खेलों की महत्ता बताई।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मितेश शर्मा ने वर्ष 2023-2024 में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्रेस प्रभारी डॉ. जगवीर सिंह मान ने बताया कि दूसरे दिन लड़कों के वर्ग में जय सिंह सर्वश्रेष्ठ एथलीट एवं लड़कियों के वर्ग में वंशिका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। 100 मीटर की दौड़ में लड़कों में विकास प्रथम, विशाल द्वितीय, जय सिंह व सुमित तृतीय रहे। लड़कियों में वंशिका प्रथम, पलक द्वितीय, टोना तृतीय रहीं। 10,000 मीटर रेस में वीरेंद्र पहले, हिमांशु दूसरे, जय सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
1,500 मीटर रेस में जय सिंह प्रथम, राहुल द्वितीय, अनिल तृतीय रहे। लड़कियों की 400 मीटर रेस में वंशिका प्रथम, पलक द्वितीय, सोनिका तृतीय रहीं। लड़कों में विकास प्रथम, जय सिंह द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। लड़कों की ऊंची कूद में रोहित प्रथम, विशाल द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। लड़कियों में वंशिका प्रथम, जयवंती द्वितीय, रेखा तृतीय रहीं। त्रिकूद में वंशिका प्रथम, रेखा द्वितीय, जयवंती तृतीय रहीं। लड़कों में विशाल प्रथम, जय सिंह द्वितीय, राहुल तृतीय रहे।
त्रिपद रेस में सोनी, जयवंती की जोड़ी प्रथम, प्रिया, मुस्कान द्वितीय, खुशी, आरती तृतीय रहीं। नींबू रेस में मुस्कान प्रथम, प्रिया द्वितीय, सोनिका तृतीय रहीं। अतिथियों की म्यूजिकल चेयर रेस में कुसुम लता प्रथम, सरिता रानी द्वितीय, अजीत कुमार तृतीय रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। डॉ. कविता शर्मा एवं हरिओम शर्मा ने मंच संचालन किया। उप प्राचार्य रणधीर सिंह रोहिला ने अतिथियों का धन्यवाद किया। संयोजक सचिव डॉ. कपिल शर्मा और सहसंयोजक वजीर सिंह का निर्देशन रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर अदम्यवीर डागर, जगबीर श्योरान, पवन मितल, धर्मवीर जाखड़, अनिल सिंघल, पंकज शर्मा, देवेंद्र दलाल, सुनीता चौहान, पूनम जोगपाल, संदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।