फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assessing the purpose of the annual festival and encouraging them: Principal Poonia

वार्षिकोत्सव का उद्देश्य का आकलन कर उनका उत्साहवर्धन करना : प्राचार्य पूनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assessing the purpose of the annual festival and encouraging them: Principal Poonia
गांव बजीणा  पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित  कार्यक्रम में सम्मानित छात्राओ
भिवानी। निजी स्कूलों की तर्ज पर गांव बजीणा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियां और एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बजीणा की सरपंच सुंदरी देवी व सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य अनूप सिंह पूनिया ने की और मंच का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता रमेश रोहिल्ला ने किया। प्राचार्य अनूप सिंह पूनिया ने कहा कि वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की वर्ष भर की गतिविधियों का आकलन करते हुए उनका उत्साहवर्धन करना है, ताकि वे आगामी वर्ष में और भी बेहतर तरीके से कार्य करते हुए न केवल शैक्षणिक, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

सरपंच सुंदरी देवी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वे शिक्षा तक सीमित न रहे और अन्य खेल सहित अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सकें। वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में विद्यालय प्रवक्ता प्रिंस, जितेंद्र, अनिल शर्मा, रामअवतार, शैलेश कुमार, अजय कुमार, राजेश यादव, विजय कुमार, धर्म सिंह और सांस्कृतिक गतिविधियों में निर्णायक मंडल में सुनीता, सीमा, रीतिका, नीलम, मुनेश, किरण देवी रही। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में रीचा, सरला, मंजू, ज्योति सहित अन्य शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed