{"_id":"65153f93329c6bee7c0f43d7","slug":"asian-games-jasmine-delivered-winning-punch-in-pre-quarterfinal-match-entered-quarterfinals-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: भिवानी की जैसमिन ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जड़ा जीत का पंच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स: भिवानी की जैसमिन ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जड़ा जीत का पंच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Thu, 28 Sep 2023 02:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:25 PM IST
सार
भिवानी की बॉक्सर जैसमिन लंबोरिया ने साऊदी अरब की बॉक्सर हैदिल गजवान को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। समिन का क्वार्टर फाइनल मुकाबला एक अक्तूबर को पीआरके कोरिया की बॉक्सर यंग योंग के साथ होगा।
विज्ञापन
बॉक्सर जैसमिन लंबोरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीन के हांगझाेऊ में चले रहे एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में वीरवार को हरियाणा के भिवानी निवासी बॉक्सर जैसमिन लंबोरिया ने अपने मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए साऊदी अरब की बॉक्सर हैदिल गजवान को 5-0 से एक तरफ हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
भिवानी में जैसमिन लंबोरिया की जीत पर परिजनों सहित खेल प्रेमियों ने खुशी मनाई। इस दौरान जैसमिन लंबोरिया के कोच व चाचा संदीप लंबोरिया ने बताया कि जैसमिन का पहला मुकाबला रोचक रहा है उसने शुरुआत में ही अपनी प्रतिद्वंदी साऊदी अरब की बाॅक्सर हैदिल गजवान पर भारी रही। इसी के चलते दूसरे राउंड में रेफरी ने बाउट बीच में रोक कर जैसमिन को विजय घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैसमिन का क्वार्टर फाइनल मुकाबला एक अक्तूबर को पीआरके कोरिया की बॉक्सर यंग योंग के साथ होगा। उन्होंने बताया क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जैसमिन का मैडल के साथ ओलंपिक का टिकट भी पक्का हो जाएगा। जैसमिन की जीत पर भिवानी स्थित उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जैसमिन के पिता जयबीर व माता जोगेंद्र, चाची मंजू, भाई जयंत और कोच प्रवींद्र ने दावा किया कि जैसमिन एशियन खेलों में देश के लिए सोना लेकर ही लौटेगी और देश का नाम स्वर्णियम अक्सरों में रोशन करेगी।
विज्ञापन