फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ashish and Ekta were declared the best athletes at the 37th Annual Athletic Meet.

Bhiwani News: 37वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में आशीष और एकता बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ashish and Ekta were declared the best athletes at the 37th Annual Athletic Meet.
37वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 37वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आशीष और एकता को क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेठ मेघराज जिंदल राजकीय महाविद्यालय सिवानी के प्राचार्य डॉ. भूप सिंह गौड़ रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चाहल ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूप सिंह गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेल मैदान जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ये रहे खेल परिणाम
100 मीटर दौड़ में आशीष बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में एकता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। असाधारण प्रदर्शन के आधार पर आशीष बीए प्रथम वर्ष ने 100, 200, 400, 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वर्ग) का खिताब जीता। वहीं एकता बीए द्वितीय वर्ष ने 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला वर्ग) बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed