{"_id":"681cf4df46431d90e303f7ca","slug":"asha-workers-protested-at-the-deputy-commissioners-office-to-demand-payment-of-outstanding-salary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133845-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बकाया वेतन देने की मांग के लिए आशा वर्कर्स ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बकाया वेतन देने की मांग के लिए आशा वर्कर्स ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय पर बैठ रोष प्रदर्शन करती आशा वर्कर।
भिवानी। बकाया वेतन देने की मांग के लिए आशा वर्कर्स ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुमन, सुमन, रितू, परगी, दर्शना, प्रेमपति ने संयुक्त रूप से की।
धरने के बाद जिला उपायुक्त के मार्फत मिशन निदेशक को ज्ञापन भेजा गया व लोहारू की आशा वर्कर्स को एएनएम की ओर से प्रताड़ित करने की जांच करने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
यूनियन राज्य उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी ने कहा कि आए दिन आशा वर्कर्स को शोषण से गुजरना पड़ रहा है। लोहारू व बहादुरगढ़ में एएनएम द्वारा आशा वर्कर्स को प्रताड़ित करने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आशा कर्मियों की कई-कई महीने का मानदेय बकाया है।
विज्ञापन
आशा वर्कर्स को प्रताड़ना की शिकायत अधिकारियों को किए जाने के बावजूद इनका समय रहते निपटाया नही जा रहा हैं। इसके चलते आशा कर्मियों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भिवानी, दादरी की तमाम आशा वर्कर्स अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
सीटू जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि देश की मौजूदा नीतियों के चलते जनता के सभी हिस्सों का शोषण तेज हो गया हैं। सरकार ना केवल महंगाई व बेरोजगारी को रोकने में नाकाम रही हैं। 20 मई की देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश की तमाम आशा कर्मी शामिल होंगी। धरने में सीटू नेता सुखदेव पालवास, किसान नेता कॉमरेड ओमप्रकाश व यूनियन नेत्री पिंकी, कृष्णा, कमलेश, चंद्रमुखी शामिल रहीं।