फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   arrested, ravi azad, bhartiye kisan union

सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
arrested, ravi azad, bhartiye kisan union
बहल। सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में स्थानीय पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रवि को उपद्रव करने व विधि विरुद्ध जनसमूह को एकत्रित करने सहित बहल व तोशाम थाने में दर्ज विभिन्न मामलों को लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किसान नेता को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने रवि आजाद को बुधवार देर शाम बहल से गिरफ्तार किया है। रवि पर आरोप था कि वह पिछले कुछ समय से भड़काऊ भाषण देकर शांति भंग करने का कार्य कर रहे हैं। वे अपने फेसबुक पेज रवि आजाद बीकेयू पर लाइव आकर आम जनता के बीच भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। जिससे शांति भंग होने का भय है। रवि आजाद पर बहल व तोशाम थाना में आत्महत्या के लिए उकसाना, विधि विरुद्ध जनसमूह को इकट्ठा करना, लोक मार्ग या परिवहन के पथ में बाधा डालना, दुष्प्रेरण के अपराध, सार्वजनिक शांति को भंग करना सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed