फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arrest of the killers of gymnastic player Rahul

Bhiwani News: जिम्नास्टिक खिलाड़ी राहुल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़कों पर उतरे कई संगठनों के प्रतिनिधि

Mon, 01 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Arrest of the killers of gymnastic player Rahul
राहुल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ​भिवानी में प्रदर्शन करते परिजन और सामाजिक संगठनों के
भिवानी। राष्ट्रस्तरीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी राहुल लडवाल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में गुस्सा है। घटना से गुस्साए परिजनों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम हरबीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने एसआईटी गठित कर 10 जुलाई तक आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने रविवार को शहर में विरोध जुलूस निकाला। नेहरू पार्क में एकजुट लोग हांसी गेट और पुराना बस अड्डा होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम हरबीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। राहुल परिवार में कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति था। इसलिए मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देकर उसके किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस प्रशासन ने तीन सदस्यों की एसआईटी गठित कर 10 जुलाई तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कामरेड ओमप्रकाश, राजेंद्र तंवर, भूप प्रजापति, अधिवक्ता सुनीता गोलपुरिया, करतार ग्रेवाल, श्रीकांत योगी, पार्षद विनोद, अनिल सीटू, महेंद्र बिधनोई, सुंदर कोच, सुरेश प्रजापति, सतीश मेहरा आदि मौजूद रहे।


बिछवाना जोहड़ में मिला था राहुल का शव
राहुल लडवाल का शव एक जून को बिछवाना जोहड़ में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शरीर पर चोटों के 18 निशान भी मिले थे। इस मामले में नामजद केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इससे गुस्साए लोगों ने 10 दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरने की भी चेतावनी दी। जुलूस में उत्तराखंड केसरी रवि लडवाल, भीम सिंह, शहीद-ए-भगत सिंह सेवा ट्रस्ट के प्रधान मोनू तालु, सैनी विचार मंच के सुरेश सैनी, जनसंघर्ष समिति, दलित अधिकार मंच, संत गुरु रविदास महासभा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, स्वामी जीतू धानक समाज कल्याण सेवा समिति, यूथ कांग्रेस, धानक वीर मराठा, संत शिरोमणि कबीर साहेब सभा, ओबीसी मोर्चा, जोगी समाज महासभा, सीटू यूनियन, लाल झंडा मजदूर यूनियन, कबीर अंबेडकर क्रांति मोर्चा, धानक महासभा बावड़ी गेट के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed