Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Arrangements were also checked at four health and wellness centers across the district
{"_id":"6382429ea4643f4b7153498d","slug":"arrangements-were-also-checked-at-four-health-and-wellness-centers-across-the-district-bhiwani-news-hsr648154511","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिविल सर्जन के किया औचक निरीक्षण, सीएचसी के चिकित्सकों की खाली मिली कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिविल सर्जन के किया औचक निरीक्षण, सीएचसी के चिकित्सकों की खाली मिली कुर्सियां
ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मीयों से बातचीत करते सिविल सर?
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। इसको लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित चिकित्सक को कारण बताया नोटिस जारी किया है। साथ ही नोटिस का जवाब नहीं देने तक उनकी सैलरी भी रोकी जाएगी। वहीं, सिविन सर्जन ने जिलेभर में चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी व्यवस्थाएं जांची और स्टाफ को आयुष्मान कार्ड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ शनिवार दोपहर करीब दो बजे सीएचसी धनाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी और चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली तो उन्होंने स्टाफ से चिकित्सक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सामने आया कि चिकित्सक अपनी ड्यूटी खत्म होने से पहले ही अस्पताल से चले गए हैं। जबकि दोपहर दो बजे बाद सांयकालीन शिफ्ट में जिस चिकित्सक की ड्यूटी आई वे भी नहीं आए। ऐसे में मरीजों को बिना उपचार करवाएं ही वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने दोनों चिकित्सकों को कारण बताया नोटिस जारी किया है। इसके बाद उन्होंने हेल्थ एंड वेलनस सेंटर घुसकानी, बड़ेसरा, तिगड़ाना प्रथम और तिगड़ाना द्वितीय में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि वेलनेस सेंटर पर व्यवस्था सुचारु रूप से चलती मिली। उन्होंने स्टाफ को आयुष्मान कार्ड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।