{"_id":"684324be74dfdff196071fe4","slug":"arrangements-made-for-water-for-animals-birds-and-passersby-in-tosham-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-135114-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम में पशु-पक्षियों, राहगीरों के लिए किया पानी का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम में पशु-पक्षियों, राहगीरों के लिए किया पानी का प्रबंध
Fri, 06 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
पक्षियों व पौधों के लिए बटन दबा कर पानी सप्लाई शुरू करते हरिसिंह सांगवान व अन्य।
तोशाम। ग्राम पंचायत तोशाम ने प्रकृति से जुड़ने की पहल की है। ग्राम पंचायत ने पौधों के संरक्षण के लिए अंग्रेजी हुकूमत के जमाने के प्राचीन कुएं से पानी की लाइन जोड़कर बाबा मुंगीपा पहाड़ी की फेरी पर पौधों के लिए पानी उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा पशु, पक्षियों व राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
सरपंच राजेश तंवर के साथ भाजपा नेता हरिसिंह सांगवान ने राज्यसभा सदस्य के जन्मदिन पर बटन दबाकर कार्य का शुभारंभ किया। पौधों के संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत तोशाम ने एक बड़ी पहल की है। चौधरी बंसीलाल चौक के पास अंग्रेजी हुकूमत के समय के प्राचीन कुएं से पानी निकालकर लाइन के माध्यम से पौधों को पानी पहुंचाया गया है। सरपंच राजेश तंवर ने बताया कि बाबा मुंगीपा पहाड़ी की फिरनी पर हजार से ज्यादा पौधे हैं जिनको यह सप्लाई दी गई है। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी स्कूल के बाहर लगे पौधों व आरोही स्कूल की चारदीवारी के अंदर लगे पौधों को भी अब उचित पानी मिलेगा।