फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arjun left for Indore leaving two sisters

दो बहनों को छोड़कर इंदौर के लिए रवाना हुआ अर्जुन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arjun left for Indore leaving two sisters
चिड़ियाघर में अर्जुन को पिंजरे में लाने के लिए मौजूद वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। इंदौर से भिवानी पहुंचे बब्बर शेर शिवा का चिड़ियाघर में पहला दिन थोड़ा बेचैनी में गुजरा। हालांकि शिवा ने पहले दिन पूरी डाइट खाई और चिकित्सकों ने उस पर पूरी निगरानी रखी। वहीं चिड़ियाघर से नर शेर अर्जुन भी दो बहनों को छोड़कर इंदौर के लिए रविवार सुबह दस बजे रवाना हो गया। वन्य प्राणी विभाग की टीम अर्जुन के पिंजरे में आने का शनिवार देर रात तक इंतजार करती रही।
विज्ञापन

नए बब्बर शेर पहुंचने के बाद दर्शकों की भीड़ भी चिड़ियाघर के बाहर जुट गई। हालांकि कोविड संक्रमण की वजह से चिड़ियाघर आगामी आदेशों तक बंद है। ऐसे में लोग बाहर से ही निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद इंदौर से नया बब्बर शेर शिवा भिवानी के चिड़ियाघर में पहुंचा था। उसे पिंजरे से सुरक्षित बाड़े में पहुंचा दिया गया, लेकिन यहां से इंदौर चिड़ियाघर ले जाने के लिए वन्य प्राणी विभाग की टीम बब्बर शेर अर्जुन को पिंजरे में लाने के भरसक प्रयास करती रही, मगर बार बार अर्जुन पिंजरे से दूर हो जाता था। इसलिए टीम भी रात भर यहीं पर रुकी रही। शनिवार रात करीब 11 बजे अर्जुन पिंजरे में पहुंच गया। जिसके बाद इंदौर से आई टीम उसे रविवार सुबह दस बजे अपने साथ लेकर यहां से रवाना हो गई। इंदौर से अर्जुन को लेने के लिए इंदौर चिड़ियाघर के डॉयरेक्टर उत्तम यादव भी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा ने खाया सात किलो चिकन और मटन
पहले दिन चिड़ियाघर में शिवा ने करीब सात किलो चिकन और मटन खाया। हालांकि पिंजरे से बाड़े में पहुंचने के बाद से ही शिवा थोड़ा बेचैन दिखाई दिया और लगातार गश्त करता रहा। उसे बाड़े में चार से पांच दिन तक रखा जाएगा। जिसके बाद उसे अलग बाड़े में खुला छोड़ा जाएगा।
गीता और सुधा की गंद पाने के लिए लगातार खिलाया जाएगा झूठा खाना
वन्य प्राणी विभाग के डॉ. अशोक खासा ने स्थानीय वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों को हिदायतें दी कि पहले से यहां मौजूद शेरनी गीता और सुधा को नर शेर शिवा का झूठा चिकन और मटन खिलाना पड़ेगा। जिससे वे दोनों शिवा की गंद पा सके और आपसी मेल मिलाप बढ़े। अगर अचानक शिवा को दोनों शेरनियों के सामने लाया जाता है तो स्थिति आक्रामक बन सकती है। इसलिए दोनों शेरनियों को शिवा की कई बार गंद का अहसास कराया जाएगा।

शिवा ने भिवानी चिड़ियाघर में पहले दिन पूरी खुराक ली है। उसे करीब सात किलो चिकन और मटन खिलाया गया है। लगातार शिवा की सेहत पर चिकित्सक निगरानी बनाए हुए हैं। उसे चार से पांच दिन तक अलग बाड़े में रखा जाएगा। अर्जुन को लेकर इंदौर की टीम रविवार सुबह यहां से रवाना हो चुकी है। -वन्य निरीक्षक ज्योति कुमार, इंचार्ज चिड़िया घर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed