फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Area residents demonstrated against contaminated drinking water supply

Bhiwani News: दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध में क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 May 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Area residents demonstrated against contaminated drinking water supply
पतराम गेट क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध में नारेबाजी करते क्षेत्रवासी।
भिवानी। पतराम गेट क्षेत्र में पिछले करीब एक वर्ष से दूषित पेयजल की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। वहीं अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि पतराम गेट गली नंबर-एक, दो व तीन में पिछले करीब एक वर्ष से दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। इसकी शिकायत वे कई बार संबंधित अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उपरोक्त गलियों में सीवरेज का गंदा पानी पेयजल में आता है, जो कि पीने लायक तो दूर नहाने लायक भी नहीं है। ऐसे क्षेत्रवासियों से मांग करते है कि उनकी दूषित पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए, नहीं तो वे कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है, जिसके समाधान की मांग को लेकर वे उच्च अधिकारियों से भी मिल चुके है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द दूषित पेयजल संबंधी समस्या का समाधान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed