फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   aqi 347, pollution, eye

मंगल को भी प्रदूषण, एक्यूआई 347, आंखों में जलन बनी परेशानी

Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
aqi 347, pollution, eye
06 फोटो भिवानी शहर के आसमान में छाई प्रदूषण की धूंध। - फोटो : Bhiwani
दिवाली पर अचानक बढ़ा प्रदूषण लगातार दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी 347 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिवाली के दिन यह 349 एक्यूआई था। लगातार दूसरे दिन आसमान में स्मॉग की सफेद चादर देखी गई वहीं लोग आंख में जलन की समस्या से परेशान रहे। मंगलवार को धूप भी पूरी तरह नहीं निकली। विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग का ही असर है। विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन और ऐसे ही यह वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी बनेगा। अगर यह लंबे समय तक सप्ताह या 10 दिन तक रहता है तो लोगों के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा घातक साबित होगा।
विज्ञापन

बता दें कि 19 अक्तूबर को प्रदूषण का स्तर महज 75 एक्यूआई था जो 27 अक्तूबर दिवाली के दिन 349 एक्यूआई तक पहुंच गया। मंगलवार को भी यह 347 एक्यूआई दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि दिवाली समेत पिछले तीन-चार दिन बच्चों द्वारा बजाए पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ा है। आसमान में छाई सफेद चादर तीन दिन तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीएम 2.5 और पीएम 10 में आई थोड़ी कमी : प्रदूषण में पार्टिकल पीएम 2.5 और पीएम 10 का अहम रोल होता है। दिवाली के अगले दिन पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही 500-500 दर्ज किए गए थे। मंगलवार को इनमें कुछ कमी देखी गई। पीएम 2.5 की मात्रा 436 और पीएम 10 की मात्रा अधिकतम 317 दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर यूं घटता-बढ़ता रहा प्रदूषण का स्तर
समय प्रदूषण (एक्यूआई)
सुबह आठ बजे 334
सुबह नौ बज 334
सुबह 10 बजे 333
सुबह 11 बजे 333
दोपहर 12 बजे 326
दोपहर 01 बजे 327
दोपहर 02 बजे 334
दोपहर बाद 03 बजे 341
शाम 04 बजे 347
दिवाली पर पटाखे चलाने के कारण प्रदूषण काफी बढ़ गया है। आज भी 347 एक्यूआई रहा। यह नुकसानदायक है। अगले दो-तीन दिन में इसके ठीक होने की उम्मीद है। हवा चलती है या हलकी बारिश होती है तो ये पार्टिकल चले जाएंगे। अगर लंबे समय तक ऐसा माहौल रहता है तो स्वास्थ्य के लिए ज्यादा नुकसानदायक है।

हरिश कुमार, एसडीओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
पटाखों के प्रदूषण के कारण आंखों में जलन की समस्या हो रही है तो इसके बचाव के लिए आंखों को साफ पानी से धोएं। जहां तक संभव हो चश्मा पहनकर ही बाहर निकलें। फिर भी यदि समस्या है तो नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही दवा का प्रयोग करें।
डॉ. हेमंत कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed