फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply online for subsidy on agricultural equipment by February 16

Bhiwani News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 16 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Apply online for subsidy on agricultural equipment by February 16
भिवानी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरकेवीवाई योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए 16 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. विनोद फोगाट ने बताया कि केवल वे किसान ही इस योजना के लिए पात्र होंगे, जो मेरी फसल–मेरा ब्योरा पोर्टल पर सीजन रबी 2024 और खरीफ 2025 में पंजीकृत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक परिवार पहचान पत्र के तहत केवल एक किसान ही एक कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ ले सकेगा। डॉ. फोगाट ने बताया कि अनुसूचित जाति, लघु एवं सीमांत तथा महिला किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जबकि अन्य किसानों को 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। लघु एवं सीमांत किसानों की श्रेणी का निर्धारण मेरी फसल–मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत भूमि के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed