फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply for district-level youth festival by tomorrow

जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए 10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Apply for district-level youth festival by tomorrow
भिवानी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव के संबंध में सभी स्वयंसेवकों के साथ बैठक लीं। बैठक में बताया गया कि 18 अक्तूबर को होने वाले इस उत्सव के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी रोहित यादव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, व युवा संवाद आदि की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला स्तर के सभी विजेता प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के पूर्व भाषण व युवा संवाद के लिए ब्लॉक स्तर की स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रतिभागी अपना आवेदन 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

------
विजेताओं को मिलेगा नकद इनाम
जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम मे चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी की प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभगियों को प्रथम पुरस्कार 1000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये व तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये व तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये होगा। सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयनित प्रथम विजेता को 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये व तृतीय पुरस्कार 1250 रुपये होगा। जिला युवा सम्मेलन के उत्कृष्ट 4 प्रतिभागियों को 1500 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक के दौरान कपिल बापोड़ा, नीलम, लक्ष्मी, मनोज, हिमांशु, सोमबीर, ज्योति विक्रम, विजय, प्रवीण, पूजा, सुमन रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed