{"_id":"6acd228852c484f5dc0a3611","slug":"applications-for-provisional-school-affiliation-can-be-submitted-until-october-31-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158590-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 31 अक्तूबर तक जमा करा सकेंगे स्कूल की अस्थायी संबद्धता के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 31 अक्तूबर तक जमा करा सकेंगे स्कूल की अस्थायी संबद्धता के आवेदन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय 31 अक्तूबर तक संबद्धता आवेदन ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। इसके लिए 8000 रुपये शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी सहित आवेदन करना होगा।
बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल कारवा ने बताया कि राजकीय व अराजकीय स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय, गुरुकुल और विद्यापीठ 5000 रुपये विलंब शुल्क तथा 18 प्रतिशत जीएसटी सहित 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन संबद्धता फार्म जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के नामांकन और पंजीकरण के लिए सभी राजकीय व अराजकीय स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय, गुरुकुल और विद्यापीठ 13 से 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए नामांकन शुल्क 150 रुपये और अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित है। इसके अतिरिक्त 100 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा।