फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Application for one subject from 28 to open school secondary and senior secondary examination

मुक्त विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा एक विषय के लिए आवेदन 28 जून से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Application for one subject from 28 to open school secondary and senior secondary examination
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई-2022 एक विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 28 जून से भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि जो परीक्षार्थी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) फ्रेश कैटेगरी/सीटीपी/रि-अपीयर परीक्षा मार्च-2022 एक विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का एक विशेष मौका दिया है। यह परीक्षा जुलाई माह में संचालित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के लिए फ्रेश कैटेगरी/सीटीपी/रि-अपीयर के एक विषय के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सेकेंडरी परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क 900 रुपये और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क 1050 रुपये के साथ 28 जून से चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed