फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anuj murder case -Age small, crime big, many revelations made

अनुज हत्याकांड - उम्र छोटी, अपराध बड़े, किए कई खुलासे

Sat, 08 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anuj murder case -Age small, crime big, many revelations made
अनाजमंडी से गिरफ्तार किए महज 17 और साढ़े 17 वर्ष के दोनों नाबालिग उम्र में भले ही छोटे हो मगर अपराध की दुनिया में बहुत बड़े हैं। इन्हें बदमाश राहुल सांगा अपराध की दुनिया में लेकर आया। बदमाश राहुल सांगा नाबालिग लड़कों को ही अपनी गैंग से जोड़कर अपराध की दुनिया में धकेलता है। राहुल सांगा पर खुद पंजाब के मलौड में एक बड़े बदमाश की हत्या सहित अनेक हत्या, लूट, डकैती के मामले दर्ज है। वह नरेश उर्फ सेठी गैंग के लिए भी काम करता है। दोनों गिरफ्तार किए गए नाबालिग लड़के भी हत्या, हत्या प्रयास सहित अनेक मामले दर्ज है।
विज्ञापन

स्कूल की शरारतों से बन गए अपराध के बादशाह
दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा तक पढ़े है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों बदमाश राहुल सांगा के संपर्क में आए। दोनों को नशे की लत लगी। एक किशोर को परिजनों ने करीब आठ-नौ माह पहले नशा छुड़वाने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर वह अस्पताल से ही भाग निकला और राहुल सांगा के साथ अपराध की दुनिया में फंस गया। परिवार के लिए आज भी वह लापता हैँ। दूसरा किशोर भी घर से भागकर राहुल सांगा के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में घुस गया।
विज्ञापन

एक के बाद एक तीन वारदातों को दिया अंजाम
20 जून को अनुज हत्याकांड में उक्त दोनों नाबालिग के अलावा चार अन्य शामिल थे। दोनों नाबालिग के साथ राहुल सांगा गैंग के सदस्यों ने उस दिन दोपहर करीब 12 बजे झज्जर में एक व्यापारी के मकान पर गोलियां बरसाई। यहां दहशत फैलाने के बाद भिवानी आए और शाम करीब साढ़े चार बजे दुकान संचालक अनुज की हत्या की। यहां के बाद पलवल गए और फिर 24 जून को फरीदाबाद में प्रवीण नामक युवक की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात का हुआ खुलासा
- 20 जून 2020 में भिवानी के बड़ चौक महम रोड पर बुलेट स्पेयर पार्ट्स संचालक अनुज की हत्या की
- दिल्ली से एक अर्टिगा कार हिसार के लिए अक्तूबर 2019 में किराए के लिए की थी। जो बीच रास्ते में ही छीन ली गई।
- झज्जर के बधानी में 2019 में विक्रम नामक युवक की हत्या की। युवक रेलवे में नौकरी करता था। बताया जाता है कि नरेश सेठी गैंग ने हत्या करवाई। यह भी बताया जाता है कि किसी अन्य को मारने आए तो यह मारा गया।
- तीसरी मुख्य आपराधिक वारदात में नरेश उर्फ शेट्टी उर्फ नरेश यादव को सफदरजंग दिल्ली से भगाने में ये शामिल रहे।
- चौथी आपराधिक वारदात में 20 जून को ही झज्जर में एक व्यापारी के मकान पर गोलीबारी की थी।
- 24 जूप को फरीदाबाद में प्रवीण नामक व्यक्ति की हत्या की। राहुल सांगा को शक था कि प्रवीण ने किसी मामले में उसकी मुखबिरी की है। इस कारण उसकी हत्या की गई।

दोनों नाबालिग दिल्ली, झज्जर, फरीदाबाद, भिवानी में भी अनेक वारदातों को अंजाम दे चुके है। ये स्कूली समय में ही राहुल सांगा के संपर्क में आए और फिर अपराध की दलदल में फंस गए। सिर्फ नशे के लिए अपराध का रास्ता चुना।
वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed