फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anti smog lights will be installed in buses in November to deal with fog in winter.

Bhiwani News: सर्दियों में धुंध से निपटने के लिए बसों में नवंबर में लगेंगी एंटी स्मॉग लाइटें

Mon, 14 Oct 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Anti smog lights will be installed in buses in November to deal with fog in winter.
भिवानी। मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। जिससे सुबह-शाम के समय हल्की धुंध होने लगी है। धुंध से निपटने के लिए रोडवेज विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। विभाग द्वारा सभी बसों पर रिफ्लेक्टर की मरम्मत व नए रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, रात को धुंध व कोहरे से निपटने के लिए एंटी फॉग लाइटें रोडवेज बसों पर लगाई जाएंगी। एंटी स्मॉग लाइटें नवंबर माह तक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, सर्दी के मौसम में धुंध के कारण होने वाले हादसों से निपटने के लिए रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। भिवानी डिपो की सभी बसों में धुंध को छांटने व शीशे से ओस को हटाने के लिए विभाग द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसके लिए रोडवेज प्रशासन ने सभी बसों पर धुंध का छांटने व रात के समय अंधेरे से निपटने के लिए स्पेशल लाइटें लगाई जाएगी। जिससे धुंध में रोडवेज बसों में हादसों का खतरा भी नहीं रहेगा। यात्रियों को धुंध के समय सुरक्षित सफर मिलेगा। वहीं चालकों को भी समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन


भिवानी डिपो में 224 बसें हैं। ये सभी बसें ऑनरूट हैं। लंबी दूरी की रोडवेज बसों का संचालन अल सुबह से ही आरंभ हो जाता है, ऐसे में इन बसों में एंटी स्मॉग लाइटों का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि देर रात तक ये बसें वापस डिपो में लौटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed