फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Annual function of Oakwood Senior Secondary School in Bhiwani

Bhiwani News: संपूर्ण शैक्षिक विकास पर केंद्रित रहा ऑकवुड स्कूल का वार्षिकोत्सव

Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Annual function of Oakwood Senior Secondary School in Bhiwani
भिवानी। ऑकवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और माता-पिता ने एक साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों ने भजन, गीत, नृत्य, कव्वाली, भाषण के रूप में अपनी विशेष प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट विपिन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। सेवानिवृत्त डीईओ राम अवतार शर्मा, शिव कुमार तंवर बीईओ, कर्नल जय नारायण शर्मा और डॉ. हेमंत सिंह विशेष अतिथि रहे। विद्यालय के निदेशक दिनेश सिंह और प्रबंधन समिति के सदस्य विक्रम राणा ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर मेहमानों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर मेहमानों का स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि शिक्षा संपूर्ण विकास का आधार है। एक शिक्षित व्यक्ति ही अपना और समाज का भला कर सकता है। शिक्षाविद राजकुमार सैनी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं भी बैठकर किसी भी देश या विषय की शिक्षा ले सकता है और उस शिक्षा के आधार पर अपने जीवन को उच्चतम स्तर तक ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य सज्जन भारद्वाज ने शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षाओं पास करने के बारे में नहीं है। बच्चों में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना ही शिक्षा का उद्देश्य है। व्यावसायिक शिक्षा भी जरूरी है।

इस अवसर पर अनेक शहरवासी, सभी बच्चों के माता-पिता, विद्यार्थी और अध्यापकगण मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed