फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police search dead body into Khubdu Jhala canal along with husband

भिवानी: हत्यारोपी पति को लेकर पुलिस खोजती रही पत्नी की लाश, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के चक्कर में की थी हत्या

Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
सार

दिनेश अपनी दिल्ली वाली प्रेमिका से विवाह करने में रास्ते का रोड़ा बनी अन्नू को मौत के घाट उतारने की ठान चुका था। इसलिए उसने 2 अक्तूबर की रात गला घोटकर अन्नू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Police search dead body into Khubdu Jhala canal along with husband
शव को ढूंढ़ने के लिए सोनीपत में नहर पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पत्नी की हत्या के आरोपी सीआरपीएफ जवान को साथ लेकर तोशाम पुलिस ने अन्नू के शव को तलाशने के लिए सोनीपत के गन्नौर की खुबडू झाला नहर में कई घंटों तक सर्च अभियान चलाया। इसके लिए तोशाम पुलिस ने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली लेकिन गोताखोर अब तक शव नहीं तलाश सके हैं।

विज्ञापन


गांव मनसरवास निवासी सीआरपीएफ जवान दिनेश ने 2 अक्तूबर की रात को अपनी पत्नी अन्नू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद बाइक पर 100 किलोमीटर दूर ले जाकर गन्नौर की खुबडू झाला नहर में शव फेंक दिया था।
विज्ञापन


तोशाम पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया की टीम गुरुवार सुबह सोनीपत के गन्नौर में खुबडू झाला नहर पर उस जगह पहुंची जहां पर दिनेश ने पत्नी के शव को नहर के अंदर पानी में फेंका था। पुलिस के गोताखोरों ने उस जगह के आसपास के चप्पे-चप्पे को छान मारा, मगर अन्नू के शव का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब होगा कि दिनेश की फेसबुक के जरिये ही अन्नू नामक लड़की से 2018 में दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने अन्नू के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। इसके बाद दिनेश की फेसबुक पर अन्य लड़की से दोस्ती हुई।

वह उससे प्रेम विवाह करने की चाहत रखने लगा। दिनेश अपनी दिल्ली वाली प्रेमिका से विवाह करने में रास्ते का रोड़ा बनी अन्नू को मौत के घाट उतारने की ठान चुका था। इसलिए उसने 2 अक्तूबर की रात गला घोटकर अन्नू की हत्या कर दी।

इसके बाद अन्नू के शव को बोरी में डाल बाइक पर ही 100 किलोमीटर का सफर तय कर गन्नौर की खुबडू झाला नहर पर पहुंचा, जहां उसने अन्नू के शव को पानी में फेंक दिया था। दिनेश ने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन दिनेश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से हत्या का राज पुलिस के सामने खोल दिया।

आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अपनी पत्नी अन्नू की हत्या के आरोपी सीआरपीएफ के जवान दिनेश को पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वीरवार को पुलिस गन्नौर की खुबडू झाला नहर पर भी उसे साथ लेकर गई थी, जहां अन्नू का शव पानी में फेंका था। पुलिस के गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं, जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा। - मनीष वालिया, इंचार्ज, कैरू पुलिस चौकी भिवानी


शव तलाशा गया, मगर नहीं मिला
भिवानी पुलिस एक महिला के शव की तलाश में गन्नौर के खुबडू झाला नहर पर पहुंची थी, लोकल पुलिस और गोताखोरों की मदद से काफी देर पानी में महिला का शव तलाशा गया, मगर नहीं मिला। - सुनील कुमार, इंचार्ज गन्नौर पुलिस थाना सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed