{"_id":"65cfaf6cda47d9eabc0865c4","slug":"ankita-first-in-100-meter-race-and-manju-first-in-400-meter-race-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113295-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 100 मीटर रेस में अंकिता तो 400 मीटर रेस में मंजू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 100 मीटर रेस में अंकिता तो 400 मीटर रेस में मंजू प्रथम
Sat, 17 Feb 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता की बेस्ट एथलीट अंकिता को सम्मानित करते कृषि मं
बहल। कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय 8वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल पहुंचे। 100 मीटर रेस में अंकिता तो 400 मीटर रेस में मंजू प्रथम रही।
दलाल ने कहा कि हर भारतीय को सबसे पहले यह गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय है। बेटियों को अपना लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार ने नई खेल नीति बनाकर खेलों को बढ़ावा दिया है। इसके परिणामस्वरूप देश के खिलाड़ियाें ने खेल क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षित करने व आगे बढ़ने के लिए नए स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना कर रही है। सरकारी कॉलेजों में बेटियों के आने जाने के लिए निशुल्क बस सेवा प्रदान की है।
उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा रखी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कॉलेज में जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए अपने कोष से दस इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट किए जाने की घोषणा की। उन्होंने खेल की विजेता खिलाड़ियाें को सम्मानित किया व खेल ध्वज प्रतियोगिता की विजेता अंकिता को ध्वज भेंट किया। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी जयभगवान, प्राचार्य सत्यपाल, महंत विकास गिरी महाराज, प्रवक्ता मंजीत सिंह, प्रवक्ता कुलदीप पंघाल, मैनपाल, महीपाल सिवानी, नवीन, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर रेस में अंकिता प्रथम, प्रियंका द्वितीय व पायल तृतीय रही। 400 मीटर रेस में मंजू प्रथम, शर्मिला द्वितीय व प्रीति तृतीय रही। 800 मीटर रेस में रीतू ने पहला, प्रियंका ने दूसरा व दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर रेस में नरेश ने पहला, मोनिका ने दूसरा व नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय को राजकीय कन्या महाविद्यालय बनाने की रखी मांग
जेपी दलाल के समक्ष प्राचार्य सत्यपाल ने अन्य मांगों के अलावा एक मांग यह रखी कि इस महाविद्यालय को राजकीय कन्या महाविद्यालय की जगह राजकीय महाविद्यालय बनाया जाए ताकि इस क्षेत्र के लड़के भी इसमें उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। इस पर कृषि मंत्री ने संबोधन के समय सामने बैठी कॉलेज की लड़कियों से इस बारे में उनकी राय जानी। उन्होंने कहा कि अगर तुम इस कॉलेज को को-एड बनाना चाहती हो तो अपने हाथ उठाकर सहमति दो। इस पर एक भी छात्रा ने अपना हाथ नहीं उठाया तो कृषि मंत्री ने कहा कि इस बारे में फैसला हो चुका है यह कन्या महाविद्यालय ही रहेगा।