फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anita Malik announced to give Rs 22 lakh for development

Bhiwani News: जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने चनाना में विकास कार्याें के लिए 22 लाख देने की घोषणा की

Sat, 06 Jan 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anita Malik announced to give Rs 22 lakh for development
जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने चनाना में विकास के लिए 22 लाख देने की घोषणा की।
तोशाम। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को क्षेत्र के गांव चनाना व देवावास गांव में पहुंची। इस दौरान वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दिलवाया। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने गांव चनाना में 22 लाख रुपये की राशि गली के निर्माण, दो लाख की राशि की स्ट्रीट लाइटें, एक पानी का टैंकर व जिम का सामान दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टाॅलों पर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आमजन की परिवार पहचान-पत्र, बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं का भी निराकरण किया। अनिता मालिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के गरीब, महिला, किसान व युवा उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। अब तक योजना के लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है। यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में विकसित भारत संकल्प यात्रा के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर चनाना से सरपंच नीलम रानी, व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक, सरपंच प्रतिनिधि रोशनलाल, मनोज तंवर, देवेंद्र, कर्णसिंह, रविन्द्र, गांव देवावास के सरपंच सुल्तान सिंह, हरपाल सिंह, भीमसिंह, जयलाल, रामस्वरूप, जयवीर, संतलाल, राजबीर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed