फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Animal Trader beaten to death in Bhiwani of Haryana

भिवानी में पशु व्यापारी को पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर छत से फेंका, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Tue, 19 May 2020 03:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 03:21 PM IST
सार

  • भिवानी के गांव किरावड़ में वारदात, अवैध संबंधों की भी जताई जा रही आशंका
  • पुलिस ने मृतक पशु व्यापारी के भाई के बयान पर आरोपी दोस्त पर दर्ज किया केस
  • पहले लाठी डंडो से मारपीट की फिर छत से नीचे फेंका, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

विज्ञापन
Animal Trader beaten to death in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

भिवानी के गांव किरावड़ में रुपये के लेन-देन को लेकर हिसार के स्याहवड़ा गांव के एक पशु व्यापारी की उसके साथी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि तीन लाख रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोस्त ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया और फिर छत से फेंक दिया। पुलिस ने युवक पवन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मामला सोमवार रात करीब दो बजे का है। हिसार जिले के गांव स्याहड़वा निवासी जगदीश (35) अपने दोस्त किरावड़ निवासी पवन के साथ मिलकर पशुओं का व्यापार करता था। मृतक के बड़े भाई राजेश ने बताया कि जगदीश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। उसने बताया था कि वह किरावड़ में अपने दोस्त पवन से तीन लाख रुपये लेने जा रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हरियाणाः बिजली बिल पर न सरचार्ज लगेगा न कनेक्शन कटेगा, 4000 को देंगे ट्यूबवेल कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश का आरोप है कि सोमवार रात करीब दो बजे रुपये के लेन-देन में पवन ने जगदीश पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और छत से फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद जगदीश को मरा समझ पवन घर चला गया। पुलिस के अनुसार रात करीब दो बजे किसी राहगीर से सूचना मिली कि घायल अवस्था में एक युवक पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर घायल जगदीश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह छह बजे उसकी मौत की सूचना मिली। बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतक जगदीश के भाई राजेश के बयान पर किरावड़ निवासी पवन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हिसार के गांव स्याहड़वा निवासी जगदीश पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक जगदीश के दो बेटे एक 17 वर्षीय अमित और एक 13 वर्षीय सुमित है। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

रुपयों का लेनदेन या अवैध संबंध बने हत्या की वजह
मृतक जगदीश और हत्या आरोपी पवन लंबे समय से एक साथ रहते थे और पशुओं का व्यापार करते थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। मगर सोमवार की रात ऐसा क्या हुआ कि पवन ने जगदीश की हत्या कर दी। जगदीश के परिजन रुपये के लेनदेन की बात कह रहे हैं तो किरावड़ गांव में चर्चाएं हैं कि जगदीश के अवैध संबंध थे और वह देर रात दीवार फांदकर गया। उसे पवन ने देख लिया था। तभी उसकी लाठी-डंडों से पीटा और उसकी हत्या कर दी।

रुपये के लेन-देन में पशु व्यापारी की हत्या की गई है। अवैध संबंधों की बात भी सामने आई है, जिसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल युवक पवन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही सारा मामला सुलझा दिया जाएगा। - विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडर्क्वाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed