{"_id":"683ddc1f4c3f3700f409ac35","slug":"anil-became-the-most-expensive-player-in-season-12-of-pro-kabaddi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134934-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रो. कबड्डी के सीजन-12 में अनिल बने सबसे महंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रो. कबड्डी के सीजन-12 में अनिल बने सबसे महंगे खिलाड़ी
Mon, 02 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सिटी स्टेशन के नजदीक स्थित राजीव कॉलोनी में स्थित कैप्टन अशन कुमार सांगवान अकादमी के खिलाड़ी अनिल कुमार ने प्रो. कबड्डी लीग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्रो. कबड्डी के सीजन-12 में अनिल कुमार की उच्चतम बोली 78 लाख रुपये लगाकर यू मुम्बा ने अनिल कुमार को अपनी टीम में शामिल किया।
कोच अशन कुमार सांगवान ने बताया कि सीजन-12 के ऑक्शन में अनिल कुमार सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है। अनिल कुमार ने हिमाचल से आकर अशन कुमार सांगवान अकेडमी में द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवॉर्डी कोच अशन कुमार सांगवान की देखरेख में प्रशिक्षण लिया। कोच ने बताया कि अनिल ने प्रो. कबड्डी में पहली बार एनवाईपी (न्यू यंग प्लेयर) के रूप में खुली बोली में हिस्सेदारी की। प्रो. कबड्डी की तमाम टीमों ने अनिल कुमार पर बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास किया।